IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

पाकिस्तान ने फिर कराई इंटरनेशनल बेइज्जती; कनाडा ने क्यों ठोका 200 डॉलर का जुर्माना, जानिए कारण

Pakistan News: पाकिस्तान इंटरनेशन एयरलाइंस की एक क्रू मैंबर पर कनाडाई अधिकारियों ने 200 डॉलर का जुर्माना लगाया है. उधर, पीआईए के अधिकारियों ने अपना बयान जारी किया है.

India Daily Live

Pakistan News: समय समय पर पाकिस्तान अपनी इंटरनेशनल बेइज्जती कराता रहता है. इस बार मामला कनाडा के साथ का है. रविवार को जारी एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस में काम करने वाली एक केबिन क्रू ने बिना पासपोर्ट के इस्लामाबाद से टोरंटो (कनाडा) के लिए उड़ान भरी, जिसके बाद कनाडाई अधिकारियों ने उस पर 200 डॉलर का जुर्माना लगाया है.

पाकिस्तान की जियो न्यूज की ओर से कहा गया है कि यह घटना 15 मार्च को हुई, जब क्रू मैंबर टोरंटो जाने वाली उड़ान पीके-781 पर ड्यूटी के दौरान अपना पासपोर्ट ले जाना भूल गई. उसे अपने बाकी सामान्य दस्तावेजों के साथ विमान में सवार होना पड़ा. 

कनाडाई अधिकारियों ने लगाया जुर्माना

रिपोर्ट में कहा गया है कि पीआईए की एक एयर होस्टेस ने बिना पासपोर्ट के इस्लामाबाद से टोरंटो की यात्रा की. फ्लाइट के लैंड होने के बाद लापरवाही का पता चलने के बाद कनाडाई अधिकारियों ने उस पर 200 कनाडाई डॉलर (लगभग 42,000 पाकिस्तानी रुपये) का जुर्माना लगाया.

पाकिस्तान एयरलाइंस के अधिकारियों ने दिया ये बयान

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पीआईए ने घटना की पुष्टि की है. साथ ही कहा है कि पासपोर्ट के बिना यात्रा करने वाली केबिन क्रू पर जुर्माना लगाया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक एयरलाइंस के प्रवक्ता ने फ्लाइट अटेंडेंट की पहचान गुप्त रखते हुए कहा कि उसने अपना पासपोर्ट कराची हवाई अड्डे पर छूट गया था. 

कई पाक एयरलाइंस क्रू मैंबर कनाडा में हुए हैं 'लापता'

हालांकि उन्होंने कनाडा में राजनीतिक शरण मांगने की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि वह उड़ान पीके-782 के जरिए पाकिस्तान लौट रही हैं. हाल ही में कनाडा में आप्रवासन (Immigration) की मांग करने वाले पीआईए के क्रू मैंबर्स के लापता होने के कई मामलों के कारण ये मामला चिंता का विषय है. रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल के हफ्तों में कनाडा में उतरने के बाद 10 से ज्यादा पीआईए फ्लाइट अटेंडेंट कनाडा में छिप गए हैं.