Pakistan Election: नवाज शरीफ नहीं ये नेता होगा पाकिस्तान का अगला PM, बेटी मरियम को मिला ये बड़ा पद!
Pakistan Election 2024: पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) ने पूर्व पाक पीएम नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद के लिए नोमिनेट किया है.
Pakistan Election: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार का ऐलान हो गया है. पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PML-N) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ का नाम पाक प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया गया है. पार्टी की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस बात की जानकारी दी.
पार्टी के वरिष्ठ नेता नवाज शरीफ ने अपने भाई शहबाज शरीफ (72) को प्रधानमंत्री बनाने का फैसला लिया है और अपनी बेटी मरियम नवाज (50) को पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर नोमिनेट किया है. मरियम ने कहा कि नवाज शरीफ ने उन सभी राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त किया है जो पीएमएल-एन का साथ देने को तैयार हैं और उम्मीद है कि इन फैसलों से पाकिस्तान को संकट से मुक्ति मिलेगी.
शहबाज ने नवाज को लेकर किया था दावा
इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को एक बार फिर दावा किया कि नवाज शरीफ चौथी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा, "मैंने पहले कहा था कि नवाज शरीफ चौथी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और मैं आज भी इस बात पर कायम हूं."
Also Read
शहबाज ने बताया कि उन्होंने बिलावल भुट्टो और उनके पिता आसिफ अली जरदारी से बात की है और नवाज शरीफ को समर्थन देने के लिए उनका धन्यवाद किया. उन्होंने एक्स पर लिखा, "हमें उम्मीद है कि साथ मिलकर हम पाकिस्तान को सभी राजनीतिक और आर्थिक संकटों से बाहर निकाल पाएंगे, इंशाअल्लाह."
पीटीआई ने किया बाकि पार्टियों से गठबंधन से इंकार
बिलावल ने कहा कि इमरान खान की पीटीआई ने उनके साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया, जिससे केवल पीएमएल-एन ही पार्टी बची है जिसने पीपीपी को सरकार में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.
जेल में रह रहे पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ को छोड़कर अन्य सभी बड़ी पार्टियों ने यह घोषणा की है कि वे पीएमएल-एन के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाएंगे.