अंधेरे में डूबा पाकिस्तान, LNG की कमी के कारण 15-15 घंटे तक काटी जा रही बिजली, मारपीट पर उतारू हुए लोग

इन दिनों पाकिस्तान गंभीर बिजली संकट से जूझ रहा है. देश के कई हिस्सों में बिना सूचना के लंबी बिजली कटौती हो रही है. लाहौर, कराची और अन्य बड़े शहरों में लोग 6 से 8 घंटे तक अंधेरे में रह रहे हैं, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह समस्या 12 से 16 घंटे तक पहुंच गई है। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग तेजी से बढ़ी है, लेकिन उत्पादन नहीं हो पा रहा.

pinterest
Antima Pal

पाकिस्तान इन दिनों गंभीर बिजली संकट की चपेट में है. देश के कई बड़े हिस्सों में बिना किसी सूचना के लंबी बिजली कटौती हो रही है. लाहौर और कराची जैसे शहरों में लोग 6 से 8 घंटे तक अंधेरे में रह रहे हैं, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह समस्या 15-16 घंटे तक पहुंच गई है, गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग तेजी से बढ़ी है, लेकिन सप्लाई नहीं हो पा रही.

बिजली संकट की चपेट में पाकिस्तान!

इस संकट की मुख्य वजह LNG (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) की भारी कमी है. पाकिस्तान के कई पावर प्लांट LNG पर चलते हैं. इनकी कुल क्षमता करीब 6000 मेगावाट है, लेकिन फिलहाल ये सिर्फ 500 मेगावाट बिजली ही पैदा कर पा रहे हैं. पश्चिम एशिया में ईरान से जुड़ी तनावपूर्ण स्थिति और युद्ध के कारण कतर जैसी कंपनियों ने फोर्स मेज्योर घोषित कर LNG की सप्लाई रोक दी है. इससे बिजली उत्पादन पर बड़ा असर पड़ा है.

LNG की कमी के कारण 15-15 घंटे तक काटी जा रही बिजली

ऊर्जा मंत्री ओवैस लेघारी ने स्वीकार किया कि LNG की कमी से करीब 3400 मेगावाट बिजली की भारी कमी हो गई है. अप्रैल की शुरुआत में बिजली की मांग 9000 मेगावाट के आसपास थी, जो अब बढ़कर 20, 000 मेगावाट तक पहुंच गई है. सरकार महंगे फर्नेस ऑयल का इस्तेमाल कर रही है, लेकिन वह भी पूरी सप्लाई नहीं कर पा रहा. हाइड्रोपावर उत्पादन भी कम हो गया है, जिससे समस्या और बढ़ गई. लोगों की परेशानी बढ़ गई है.

सरकार ने शाम के समय सिर्फ 2 से 2.5 घंटे की लोड शेडिंग की घोषणा की थी, लेकिन हकीकत में कटौती उससे कहीं ज्यादा हो रही है. कारोबार, उद्योग और रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है. कई जगहों पर लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. सरकार ने माफी मांगी है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है, लेकिन राहत अभी दूर नजर आ रही है.

इस बीच पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ईरान की यात्रा पर हैं, जहां वे शांति वार्ता और कूटनीति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ तुर्की के एंटाल्या डिप्लोमेसी फोरम में शामिल होने पहुंचे हैं. दोनों टॉप नेता देश के बाहर व्यस्त हैं, जबकि घर में आम पाकिस्तानी बिजली के अंधेरे में जूझ रहे हैं.