IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

सनकी तानाशाह की एक और बदमाशी, अब गुब्बारों से साउथ कोरिया में गिरवा रहा है कचरा

North Korea South Korea Tension: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोन्ग उन के बारे में तो आपने सुना ही होगा. अब एक बार वो सुर्खियों में है क्योंकि, दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया पर आरोप लगाए हैं कि सीमा पार से उनके यहां गुब्बारों में कचरा गिराया जा रहा है.

Twitter
India Daily Live

North Korea South Korea Tension: उत्तर कोरिया का नाम सुनते ही हर किसी के जहन में वहां के तानाशाह किम जोन्ग उन के अजीबो गरीब और हिटलरी फरमान आते हैं. वो लगातार कोई ना कोई फैसला कर सुर्खियों में बने रहते हैं. उनके उनके पड़ोसी दक्षिण कोरिया के साथ तनातनी भी चलती रहती है. उसे कई बार धमकाया भी गया है. हालांकि, अब उत्तर कोरिया ने पड़ोसी के यहां गुब्बारों में कचरा भरकर गिरवा रहा है. आरोप है कि बड़ी संख्या में गुब्बारे में कचरा और मलमूत्र जैसी वस्तुएं गिराई गई हैं.

दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया कि बुधवार सुबह तक सेना ने 260 गुब्बारों का पता लगाया था. ये देश के विभिन्न इलाकों में गिरे थे. इसे लेकर उन्होंने फोटो भी शेयर की है. इसमें दिख रहा है कि फुटपाथ, सड़कों पर कचरे की चादर बिछी है. इसमें प्लास्टिक के टुकड़े और गंदगी शामिल हैं.

गुब्बारों में क्या-क्या था?

साउथ कोरियाई सेना के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया कि गुब्बारों के साथ आए कूड़े में प्लास्टिक की बोतलें, खराब जूते, कीचड़ थी. सेना फिलहाल जांच कर रही है. नॉर्थ कोरिया की यह कार्रवाई साफ तौर पर अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है. इस तरह की हरकत हमारे नागरिकों की सुरक्षा के लिए खतरा भी है. उन्होंने उत्तर कोरिया को अमानवीय कृत्य हरकतें बंद करने की चेतावनी दी है.

अलर्ट किया गया जारी

साउथ कोरिया में स्थानीय सरकारों ने भी इस घटना के बाद अलर्ट जारी किया है. उन्होंने अपने नागरिकों को सतर्क रहने के लिए कहा है. ग्योंगगी और गैंगवॉन के साथ उत्तरी प्रांतों की सरकारों ने लोगों से कहा है कि अज्ञात वस्तुओं की सूचना पहले प्रशासन और पुलिस या सेना को दें. अगर आपके इलाके के आसमान में कुछ ऐसा नजर आता है तो बाहर जाने से बचें.

होती रहती हैं ऐसी घटनाएं

नॉर्थ कोरिया में तानाशाह किम जोंग अकसर अपने प्रोपैगेंडा से जुड़े पर्चे पहुंचाता रहता है. कई बार दवाइयां, खाना, रेडियो और खबरों और टीवी शोज की रिकॉर्डिंग के पेन-ड्राइव्स भी यहां भेजे गए हैं. इससे नागरिकों को भड़काने की कोशिश की जाती है. नॉर्थ कोरिया के उप रक्षा मंत्री ने कहा कि देश की संप्रभुता और सुरक्षा को खतरा पहुंचाने की हर कोशिश के खिलाफ हम कार्रवाई करेंगे.