T20 World Cup 2026

चिकित्सा के नोबेल प्राइज का आज होगा एलान, 55 साल पहले भारतवंशी हरगोविंद खुराना को मिला था यह सम्मान, इस तरह से देख सकेंगे ऑनलाइन

Medicine Nobel Prize 2023: 2023 के चिकित्सा क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल प्राइज की घोषणा आज दोपहर 3 बजे की जाएगी. नोबेल प्राइज सीरीज में छह कैटेगरी में पुरस्कार दिए जाते हैं.

Shubhank Agnihotri

Medicine Nobel Prize 2023: नोबेल प्राइज की घोषणा हर साल होती है. नोबेल प्राइज की श्रंखला में छह तरह के पुरस्कार शामिल हैं. इस प्राइज की शुरुआत फिजियोलॉजी या मेडिसिन के नोबेल प्राइज की घोषणा से होती है. 2023 के मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल प्राइज की घोषणा सोमवार को यानी 2 अक्टूबर 2023 को भारतीय समयानुसार शाम 3 बजे होगी. इस साल नोबेल प्राइज के लिए 351 कैंडिडेट हैं.


अब तक 225 लोगों को मिल चुका है पुरस्कार 


1901 में नोबेल प्राइज की शुरुआत के बाद से मेडिसिन फील्ड में 2022 तक 225 लोगों को सम्मानित किया जा चुका है. पिछले साल स्वीडन के स्वांते पाबो को इस प्राइज से सम्मानित किया गया था. उन्हें यह पुरस्कार एक खास प्रकार के आदिमानव की डीएनए की खोज के लिए दिया गया था.



आर्टिफिशयल डीएनए बनाया 


मेडिसिन की फील्ड में नोबेल प्राइज जीतने वालों में से एक भारतवंशी हरगोविंद खुराना शामिल हैं. उन्हें 1968 में चिकित्सा का नोबेल प्राइज दिया गया था. एक खोज के दौरान हरगोविंद और उनके साथियों ने पाया कि जीन, DNA और RNA के मिलने से बनता है.उन्होंने डीएनए को डिकोड किया बल्कि यह भी बताया वह एक प्रोटीन मॉलिक्यूल से बना है.उन्होंने एक कृत्रिम डीएनए भी तैयार किया जिसके लिए उन्हें नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया.


3 बजे शुरु होगा प्रोग्राम

फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल प्राइज की घोषणा को नोबेल ऑर्गनाइजेशन के ऑफिशियल यूट्यूब टैनल पर देखा जा सकता है. जानाकारी के मुताबिक संगठन के प्रोग्राम का लाइव प्रसारण 2 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे शुरू होगा.

 

 

यह भी पढ़ेंः रूस-यूक्रेन जंग में आएगा यू-टर्न! अमेरिका में शटडाउन का खतरा, बाइडन ने दिया बड़ा बयान