US Presidential Elections 2024: राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होंगी निक्की हेली, रिपोर्ट में दावा
US Presidential Elections 2024 निक्की हेली खुद को अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी से अलग कर सकती हैं. वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार निक्की हेली ने इसकी योजना बना ली है.
US Presidential Elections 2024: निक्की हेली खुद को अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी से अलग कर सकती हैं. वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, निक्की हेली ने बुधवार सुबह एक भाषण में अपनी रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की प्राथमिक बोली को निलंबित करने की योजना बनाई है. अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक निक्की हेली की टक्कर डोनाल्ड ट्रंप से है.
अगर निक्की हेली ड्रॉप आउट करती हैं तो एक बार फिर से राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन के बीच लड़ाई होगी. दौड़ से हटने के बाद निक्की हेली ने अमेरिकी राज्य वर्मोंट में रिपब्लिकन प्राइमरी में डोनाल्ड ट्रम्प पर आश्चर्यजनक जीत हासिल की, जो 2024 में व्हाइट हाउस की दौड़ में उनकी दूसरी जीत थी.
अभी तक निक्की हेली पिछले कई चुनावों में ट्रंप से हारती आ रही थी, लेकिन वर्मोंट के रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव में हेली ने डोनाल्ड ट्रंप को हरा दिया है. उन्होंने आश्चर्यजनक तरीके से ट्रंप पर जीत हासिल कर सभी को हैरान कर दिया है. वर्ष 2024 में व्हाइट हाउस की दौड़ में यह उनकी दूसरी जीत है. 2017 से 2018 तक ट्रम्प के मंत्रिमंडल में निक्की हेली शामिल रहीं.