Nepal Violence: आग लगी होटल में फंसा गाजियाबाद का परिवार, जान बचाने के लिए लगाई छलांग, पत्नी की मौत
नेपाल के काठमांडू में हुई हिंसा ने एक धार्मिक यात्रा को मौत का सफर बना दिया. गाजियाबाद के रामवीर सिंह गोला और उनकी पत्नी राजेश गोला 7 सितंबर को पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन के लिए नेपाल गए थे, लेकिन 9 सितंबर की रात उनका पांच स्टार होटल आग के हवाले हो गया.
Nepal Violence: नेपाल के काठमांडू में हुई हिंसा ने एक धार्मिक यात्रा को मौत का सफर बना दिया. गाजियाबाद के रामवीर सिंह गोला और उनकी पत्नी राजेश गोला 7 सितंबर को पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन के लिए नेपाल गए थे, लेकिन 9 सितंबर की रात उनका पांच स्टार होटल आग के हवाले हो गया. इस दौरान राजेश गोला गंभीर रूप से घायल हो गईं और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई.
रामवीर और उनकी पत्नी होटल की ऊपरी मंजिल पर थे जब प्रदर्शनकारियों ने नीचे की मंजिलों में आग लगा दी. बचाने के प्रयास में रामवीर ने अपनी पत्नी को पर्दे से बांधकर नीचे उतारने की कोशिश की , लेकिन वह फिसल गईं और गंभीर चोटें आईं. उनके पुत्र विशाल ने बताया कि धुएं से भरे सीढ़ियों के कारण उनके पिता ने खिड़की तोड़ी और चादर से नीचे कूद गए , लेकिन उनकी मां नीचे गिर गईं.
होटल में फंसे कई लोग
दो दिन तक परिवार को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली क्योंकि काठमांडू में संचार व्यवस्था भी बाधित थी. भारतीय दूतावास से भी परिवार को पर्याप्त मदद नहीं मिली. इस बीच, कई भारतीय तीर्थयात्री नेपाल में फंसे हुए हैं. मुआफ्फरनगर के 10 लोग और छतरपुर के 14 सदस्य काठमांडू में होटल में फंसे हैं. आंध्र प्रदेश सरकार ने भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए विशेष प्रयास शुरू किए हैं. कई पर्यटक सीमाओं पर वापस लौट रहे हैं और फ्लाइट रद्द होने के कारण परेशान हैं.
Also Read
- US Naval Academy Shooting: अमेरिकी नौसेना अकादमी के छात्रावास में फायरिंग से हड़कंप, कैंपस में लगा लॉकडाउन, सुरक्षाबल तैनात
- Ashish Kapoor Gets Bail: टीवी एक्टर आशीष कपूर को मिली जमानत, दिल्ली रेप केस में कोर्ट का फैसला, कुछ शर्तों के साथ रिहा
- Rajasthan Education Report: छात्रों की पढ़ाई में कहां चूका राजस्थान? एडमिशन रेट में 3% गिरावट, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट
मध्य प्रदेश के CM ने क्या कहा?
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फंसे यात्रियों की सुरक्षित वापसी का आश्वासन दिया है. आंध्र प्रदेश से कई पर्यटक भी विशेष विमान से भारत लौटे हैं. यह घटना धार्मिक यात्रा को यादगार बनाने की बजाय एक दर्दनाक हादसा बन गई है , जिसने कई परिवारों को आंसू दिए हैं.