तिब्बत से आई बाढ़ में बह गया नेपाल का एक गांव, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स को भी भारी नुकसान; देखें वीडियो
नेपाल में आई बाढ़ में सैकड़ों लोग बढ़ गए. इसके अलावा कई प्रोजेक्ट साइट्स पूरी तरह से बर्बाद हो गया. तिब्बत से आई बाढ़ ने नेपाल को भारी नुकसान पहुंचाया है.
भारत का पड़ोसी मुल्क नेपाल अचानक बाढ़ की चपेट में आ गया है. तिब्बत से आई इस आफत ने पूरे नेपाल को अपनी चपेट में ले लिया. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें नेपाल की तबाही साफ नजर आ रही है. बाढ़ के बहाव में कई गांव बह गए और प्रोजेक्ट साइट्स को भी भारी नुकसान हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक आज नेपाल में अचानक सुबह 9 बजे बाढ़ आई. जिसमें सैकड़ों लोगों के बह जाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि अभी इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. अधिकारियों द्वारा लगातार राहत कार्य चलाया जा रहा है, नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी गई है.
नेपाल में आई भारी तबाही
नेपाल के सरकारी अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बाढ़ के कारण सबसे ज्यादा रसुवा जिले का स्पाप्रु बेसी और तिमुरे के पहाड़ी इलाके प्रभावित हुआ है. इतना ही नहीं इस बाढ़ में प्रोजेक्ट साइट्स भी बह गए हैं. पुलिस के मुताबिक यह आफत अचानक कोशी नदी के जलस्तर में बढ़ने के कारण आई है. यह नदी तिब्बत की ओर नेपाल आती है. नदी के आसपास के सभी गांवों को अलर्ट कर दिया गया है और सभी नागरिकों को ऊपरी और सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है. बाढ़ की वजह से नेपाल के पुलिस और सुरक्षा बलों का भी भारी नुकसान हुआ है. ऐसे कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें करोड़ो रुपये की परियोजनाएं पानी में बहती नजर आ रहा है.
Also Read
कहां है पीएम बालेन शाह?
नेपाल में अचानक आई इस आफत के समय में देश के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने एक्शन लेना भी शुरू कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक स्थिति का जायजा लेने के लिए और उसे कंट्रोल करने के लिए नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट काउंसिल की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई है. उनके सलाहकार का कहना है कि प्रभावित इलाकों के मुख्य जिला अधिकारियों से सीधा संपर्क किया जा रहा है और हर एक स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है. इस बाढ़ में हजारों लोगों को भारी नुकसान पहुंचा है.