100 साल में दूसरी बार! वेनेजुएला में भूकंप का डबल अटैक, जानें क्या है कारण?
सन् 1900 में भी वेनेजुएला में सैन नार्सिसो भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 7.6 7.7 के आसपास बताई जाती है. उस भूकंप ने काराकास और आसपास के इलाकों में काफी तबाही मचाई थी.
काराकास: वेनेजुएला की राजधानी काराकास समेत देश के कई इलाकों में बुधवार शाम को दो बहुत तेज भूकंप आए. इन भूकंपों से कई इमारतें गिर गईं और भारी नुकसान हुआ. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे (USGS) के मुताबिक, पहला भूकंप 7.1 तीव्रता का था. वहीं, दूसरा 7.5 तीव्रता का भूकंप आया. यह पिछले 100 साल में वेनेजुएला का सबसे तेज भूकंप बताया जा रहा है.
भूकंप इतना तेज था कि लोग डर के मारे इमारतों से सड़कों पर भाग निकले. कई घरों की दीवारें गिर गईं, अंदर का सामान बाहर दिखने लगा और धूल के बड़े गुबार उठे. काराकास के अल्तामिरा इलाके में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ.
सन् 1900 में आया था भयंकर भूकंप:
सन् 1900 में भी वेनेजुएला में सैन नार्सिसो भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 7.6 7.7 के आसपास बताई जाती है. उस भूकंप ने काराकास और आसपास के इलाकों में काफी तबाही मचाई थी. करीब 100 140 लोगों की मौत हुई थी और कई इमारतें ध्वस्त हो गई थीं. इससे पहले 1812 में तो और भी भयानक भूकंप आया था, जिसमें 15,000 से 20,000 लोगों की जान चली गई थी.
Also Read
क्यों आया भूकंप?
वैज्ञानिकों के अनुसार, भूकंप पृथ्वी की टेक्टॉनिक प्लेट्स के हिलने खिसकने से आते हैं. वेनेजुएला कैरेबियन प्लेट और साउथ अमेरिकन प्लेट के बीच स्थित है. ये प्लेट्स लगातार धीरे धीरे खिसक रही हैं. जब ये प्लेट्स अचानक फिसलती हैं तो भूकंप आता है. इस बार के भूकंप उथले थे, इसलिए सतह पर ज्यादा कंपन हुआ और नुकसान भी ज्यादा हुआ. यह इलाका भूकंप के लिहाज से काफी सक्रिय है. पहले भी 1812 और 1900 में यहां तेज भूकंप आ चुके हैं.
क्या है अभी की स्थिति:
रेस्क्यू टीमें मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए काम कर रही हैं. आफ्टरशॉक्स का खतरा अभी भी बना हुआ है. वेनेजुएला पहले से आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रहा है, ऐसे में राहत कार्य और इमारतों को दोबारा बनाने में बड़ी चुनौती होगी.