T20 World Cup 2026

मैक्सिको में हमलावरों ने पुलिस को बनाया निशाना, 11 ऑफिसर की हुई मौत

Attack on Police in Mexico: : अमेरिका के मैक्सिको में सोमवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने पुलिस काफिले पर हमला कर दिया. इस हमले में 11 अधिकारियों की मौत हो गई है.

Shubhank Agnihotri

Attack on Police in Mexico: अमेरिका के मैक्सिको में सोमवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने पुलिस काफिले पर हमला कर दिया. इस हमले में 11 अधिकारियों की मौत हो गई. समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि हमलावरों ने मैक्सिको के दक्षिणी राज्य ग्युरेरो में सुरक्षा गश्ती दल पर घात लगाकर हमला कर दिया. पुलिस अधिकारी एलेजांद्रो ने कहा कि पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, निगम पुलिस के 11 सदस्यों पर अज्ञात लोगों ने हमला किया. इस हमले में उनकी जान चली गई. उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला ऐसे समय हुआ जब राज्य के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी काफिले में यात्रा कर रहे थे. आपको बता दें कि मैक्सिको ड्रग कार्टेल संबंधी बीमारी से लंबे समय से ग्रस्त है. यहां की सरकार ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सेना की तैनाती की थी. हालांकि सेना की तैनाती के बाद 420,000 से अधिक लोगों की अब तक जान जा चुकी है. 

 

यह भी पढ़ेंः गाजा में मारा गया पाकिस्तानी आतंकी हाशिम अली अकरम, हाफ़िज सईद का था करीबी