menu-icon
India Daily

Watch: मंहगाई से परेशान POK में भड़की हिंसा, प्रदर्शन करने आए लोगों पर दागे PAK ने आंसू गैस के गोले 

POK Protest: पाक अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में भारी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. महंगाई और बिजली कटौती से परेशान लोगों ने सड़क पर उतरने का निर्णय लिया है.

India Daily Live
Watch: मंहगाई से परेशान POK में भड़की हिंसा, प्रदर्शन करने आए लोगों पर दागे PAK ने आंसू गैस के गोले 

POK Protest: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी POK में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. पाक सरकार लोगों के विरोध प्रदर्शन को दबाने के लिए हिंसक तरीके अपना रही है. प्रदर्शनकारियों के ऊपर उसने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं. महंगाई और बिजली कटौती को लेकर पीओके के दादियाल में प्रदर्शनकारियों और पुलिसबलों के बीच झड़प हो गई. मीरपुर जिले में इस झड़प के बाद हालात काफी तनावपूर्ण हो गए जिस कारण पाकिस्तान ने इलाके में कर्फ्यू लगाने का आदेश दे दिया.

प्रदर्शनकारियों ने मुजफ्फराबाद में एफसी और रेंजर सैनिकों की तैनाती पर आक्रोश जताया और वहां पर तैनात पुलिस बलों को खदेड़ दिया.  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मीरपुर में स्कूली छात्रों के ऊपर आंसू गैस के गोले भी दागे गए हैं. मानवाधिकार समूहों ने इस हिंसा की की राज्य प्रायोजित आतंकवाद से की है. इसके अलावा इलाके में धारा 144 भी लागू कर दी गई है. 

पाकिस्तान ने की क्रूरता

यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी (यूकेपीएनपी) ने पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले क्षेत्र में लोगों की गिरफ्तारी और धारा 144 लागू करने की निंदा की है. यूकेपीएनपी ने भी हाल ही में अली शमरियाज़ सहित कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और पीओके में धारा 144 लागू करने पर भी आपत्ति जताई है. मानवाधिकार समूहों ने उन कैदियों की सुरक्षा के बारे में चिंता जताई जिन्हें कथित तौर पर पाक अधिकारियों द्वारा क्रूर पिटाई और यातना का शिकार होना पड़ा था. 

पिछले साल, गेहूं के आटे पर सब्सिडी वापस लेने और बिजली की कीमतें बढ़ाने के सरकार के फैसले के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बीच, पीओके में गंभीर मानवाधिकारों का उल्लंघन की खबरें सामने आई थीं. कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की गई और इन्हें हिरासत में यातनाएं दी गईं.