T20 World Cup 2026 Budget 2026

ईरान के शाहिद राजाई बंदरगाह पर हुआ भयंकर विस्फोट, 8 की मौत, 750 से ज्यादा लोग घायल

Iran Shahid Rajai Explosion: ईरानी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में भीषण विस्फोट और आग लगने से कई लोग घायल हो गए हैं. इस भयंकर विस्फोट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए हैं.

Social Media
Gyanendra Tiwari

 Iran Shahid Rajai Explosion: ईरान के बंदर अब्बास स्थित शाहिद राजाई बंदरगाह पर शनिवार को एक जबरदस्त विस्फोट है. इस विस्फोट में 8 लोगों की मौत और 750 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है. यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है.  सरकारी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह धमाका इतना जोरदार था कि कई किलोमीटर दूर तक खिड़कियों के शीशे टूट गए. स्थानीय प्रशासन के अनुसार, यह हादसा बंदरगाह पर रखे गए कई कंटेनरों के फटने की वजह से हुआ. धमाके के तुरंत बाद बंदरगाह की सभी गतिविधियां रोक दी गईं और राहत कार्य शुरू कर दिया गया. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा था कि अगर अमेरिका की एकमात्र मांग यह है कि ईरान परमाणु हथियार न बनाए, तो इस पर समझौता संभव है. हालांकि उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर अमेरिका अव्यावहारिक मांगें रखेगा, तो बातचीत में अड़चन आ सकती है.

जांच जारी, कारण स्पष्ट नहीं

धमाके का सटीक कारण अभी तक सामने नहीं आया है और जांच एजेंसियां इसकी तह तक जाने में जुटी हैं. हादसे में मारे गए लोगों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अधिकारियों को आशंका है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है.