खुद से शादी कर चर्चा में आई थी 26 साल की ये इन्फ्लुएंसर, 5वीं मंजिल से कूदकर क्यों की आत्महत्या?

Kubra Aykut Suicide: खुद से शादी कर चर्चा में आने वाली तुर्की की इन्फ्लुएंसर कुबरा आयकुट ने 26 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली. कुबरा आयकुट की 23 सितंबर को मौत हो गई. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस को उसके लक्जरी अपार्टमेंट में एक सुसाइड नोट मिला. कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी.

@kubrasalofficial/Instagram
India Daily Live

Kubra Aykut Suicide: तुर्की की एन्फ्लुएंसर कुबरा आयकुट अपने वायरल 'वेडिंग विदाउट ए ग्रूम' वीडियो से फेमस हुईं थीं. उन्होंने 26 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली. इस्तांबुल के सुल्तानबेली जिले में एक लक्जरी अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से नीचे छलांग लगाने वाली कुबरा आयकुट की मौत हो गई.

द सन के अनुसार, ये घटना 23 सितंबर को हुई थी और पुलिस को उनके घर से एक सुसाइड नोट मिला था. इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि आयकुट ने सोशल मीडिया पर एक 'दुखद' संदेश छोड़ा था. मैसेज में लिखा था कि मैं वजन बढ़ाने को लेकर चिंतित हूं. सुसाइड नोट में उसने लिखा था कि मैंने अपनी एनर्जी जुटा ली है, लेकिन मेरा वजन बढ़ नहीं पा रहा है. मैं हर दिन एक किलोग्राम वजन कम करती हूं. मुझे नहीं पता कि क्या करना है. मुझे तुरंत वजन बढ़ाने की ज़रूरत है.

आयकुट का अंतिम संस्कार उसके होम टाउन में होगा, जहां उसके माता-पिता रहते हैं. इस बीच, उसकी मौत की जांच की जा रही है और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

TikTok पर 1 मिलियन थे फॉलोवर्स

कुबरा आयकुट के TikTok पर 1 मिलियन और Instagram पर 225,00,000 फॉलोअर्स हैं. उनके सोशल मीडिया हैंडल उनकी लग्जरी लाइफ़स्टाइल की झलक दिखाते हैं. कुबरा आयकुट ने 2023 में बिना दूल्हे के एक शानदार शादी का आयोजन करके तहलका मचा दिया था. उन्होंने सफ़ेद ड्रेस में खुद से शादी की थी. उन्होंने अपने एक वायरल वीडियो में कहा था कि मुझे अपने लिए कोई योग्य दूल्हा नहीं मिल रहा है.

वे अपनी कार में शादी समारोह में पहुंची, हाथ में गुलदस्ता थामे और खुद को खुश करती हुई. एक अन्य क्लिप में, जो वायरल हो गई, वह अपनी शादी की पोशाक में बर्गर का लुत्फ़ उठाती हुई दिखाई दे रही थी. कुबरा के सुसाइड की खबर के बाद उनके कई प्रशंसकों ने शोक व्यक्त किया है.

आयकुट की शादी के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक प्रशंसक ने लिखा, "उसके पास पैसा, संपत्ति और सुंदरता थी. वह जीवन से भरपूर थी. मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि उसने आत्महत्या कर ली. यह हत्या है. एक अन्य प्रशंसक ने टिप्पणी की कि उसने 7 घंटे पहले एक कहानी पोस्ट की थी और अब वह मर चुकी है. यह दुनिया वास्तव में अकेली है. एक अन्य प्रशंसक ने लिखा कि ब्यूटीफुल, शांति से आराम करो.