'ट्रंप लूजर हैं, वे हार रहे हैं, अमेरिका जीतेगा...,' फेयरवेल स्पीच में जो बाइडेन हुए भावुक, क्या-क्या कहा? पढ़ें पूरी बात
शिकागो में चल रहे तीन दिवसीय डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन समिट में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने फेयरवेल स्पीच में डोनाल्ड ट्रंप पर जमकर हमला बोले साथ ही कमला हैरिस की तारीफ की. इस भाषण में बाइडन ने ट्रंप को लूजर बताया. वहीं स्पीच के आखिरी में जो बाइडेन काफी भावुक हो गए.
अमेरिका के शिकागो में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन 18 अगस्त से शुरू है जो कि 22 अगस्त तक चलेगा. इस समिट में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति का औपचारिक कैंडिडेट घोषित किया गया था. शिकागो कन्वेंशन के पहले दिन राष्ट्रपति जो बाइडेन, फर्स्ट लेडी महिला जिल बाइडेन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भी भाषण दिया. वहीं बाइडेन जब मंच पर पहुंचे तो लोग, थैंक्यू जो के नारे लगा रहे थे. उन्होंने अपनी बेटी एश्र्ले बाइडेन को इस दौरान गले लगाया .
वहीं राष्ट्रपति बाइडेन ने अपने विदाई भाषण में अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि ये काम कमला हैरिस ने किया, उन्होंने कोरोना के दौर में अमेरिका को पूरी दुनिया में सबसे मजबूत इकोनॉमी बनाने की कोशिश की.
ट्रंप ने खराब की अमेरिका की छवि
उसके बाद बाइडेन ने ट्रंप पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अमेरिका में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. ट्रंप जब अमेरिका के बारे में बात करते हैं कि तो लगता है अमेरिका कोई बिखरता हुआ देश है. वे दुनिया में अमेरिका की छवि को खराब करने की कोशिश करते हैं.
Also Read
भावुक हुए बाइडेन
वहीं बाइडेन स्पीच के अंत में काफी भावुक हो गए तब उनकी बेटी एश्ले ने उन्हें मंच पर संभाला. बता दें कि कार्यक्रम का आखिरी दिन गुरुवार यानी 22 अगस्त को है. इस दिन कमला हैरिस औपचारिक भाषण देंगी.
ये भी देखें