एक साथ 20 महिलाओं को गर्भवती करना चाहता था जेफ्री एपस्टीन, पूरे ब्रह्मांड में चाहता खुद का 'DNA राज'
जेफ्री एपस्टीन ने अपने इस विचार को लेकर कई नामी वैज्ञानिकों और व्यापारियों से चर्चा की थी. इन वैज्ञानिकों में स्टीफन हॉकिंग भी शामिल थे.
यौन तस्करी के आरोपी और करोड़पति फाइनेंसर जेफ्री एपस्टीन को लेकर हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक, एपस्टीन एक साथ 20 महिलाओं को अपने स्पर्म से गर्भवती करना चाहता था. उसकी इच्छा थी कि पूरे ब्रह्मांड में उसकी के डीएनए के बच्चे हों.
कई वैज्ञानिकों के साथ की थी चर्चा
एपस्टीन ने आनुवांशिक इंजीनियरिंग और एआई का इस्तेमाल कर इंसानों की एक उन्नत सुपर-रेस विकसित करने की योजना बनाई थी. एक विस्तृत जांच में न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया कि एपस्टीन ने कई सालों तक वैज्ञानिकों और व्यापारिक हस्तियों के साथ अपने इस आइडिया पर चर्चा की थी. उसके इन विचारों को ट्रांसह्यूमनिज्म के रूप में वर्णित किया गया था.
अखबार से जुड़े तीन सूत्रों ने बताया कि एपस्टीन की अपनी संतान संबंधी योजनाओं पर 2000 की शुरुआत में चर्चा शुरू हो गई थी. 2008 में यौन तस्करी के आरोप में दोषी ठहराए जाने के बाद एपस्टीन ने न्यू मैक्सिको स्थित अपनी संपत्ति जोरो रेंच को अपनी योजनाओं के केंद्र के रूप में इस्तेमाल करने के बार में खुलकर बात की. इस रेंच में कई नाबालिगों समेत कई युवा महिलाओं का कथित तौर पर यौन शोषण किया गया था. न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा कि इस बात के बहुत कम सबूत हैं कि यह योजना कल्पना से आगे बढ़ी.
Also Read
कई वैज्ञानिकों और व्यापारियों से की थी बात
अखबार के मुताबिक, 'एपस्टीन ने वैज्ञानिकों और व्यापारियों को अपनी उस महत्वाकांक्षा के बारे में बताया था कि वह अपने न्यू मैक्सिको स्थित फार्महाउस को एक ऐसे अड्डे के रूप में इस्तेमाल करेगा जहां महिलाओं को उसके शुक्राणु से गर्भवती किया जाएगा औरवे उसके बच्चों को जन्म देंगी...उसका इरादा अपने फार्महाउस में एक साथ 20 महिलाओं को गर्भवती करना था.' इस मसले पर एपस्टीन ने जिन शीर्ष वैज्ञानिकों के साथ बात की थी उसमें स्टीफन हॉकिंग भी शामिल थे.