नई दिल्ली: जापान में भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया. राजधानी टोक्यो समेत पूर्वी जापान के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इसकी तीव्रता 5.9 मापी गई. अचानक धरती हिलने से लोग घरों से बाहर निकल आए. अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के कारण चार प्रांतों में 23 लोग घायल हुए हैं. इनमें ज्यादातर लोगों को मामूली चोटें आई हैं. फिलहाल बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है और राहत दल सक्रिय हैं. कई लोगों इस भयानक मंजर को शेयर भी किया है.
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र दक्षिणी इबाराकी प्रांत में था. इसकी गहराई करीब 70 किलोमीटर बताई गई है. यह क्षेत्र पहले भी लगातार भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाना जाता रहा है. भूकंप के झटकों से हनेडा एयरपोर्ट की पूरी इमारत हिल उठी और हर तरफ अलर्ट बजने लगा.
🇯🇵Watch: This is what it feels like at Haneda Airport when an earthquake hits and everything shakes... An alert went off throughout the entire building🚨🚨#japan #earthquake #viral #tokyo #breaking pic.twitter.com/zO4gQ5Cp8U
— pradhyumn sharma (@pradhyu78651514) August 22, 2026
भूकंप के झटके टोक्यो क्षेत्र के अलावा आसपास के कई इलाकों में भी महसूस किए गए. अचानक आए कंपन के कारण घरों में रखी वस्तुएं हिलने लगीं और लोग घबराकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे.
अधिकारियों के अनुसार, भूकंप के कारण चार प्रांतों में कुल 23 लोग घायल हुए हैं. इनमें सैतामा और कानागावा में नौ-नौ लोग, चिबा में चार और इबाराकी में एक व्यक्ति शामिल है.
🇯🇵🚨Watch: This family is sleeping when the 6.0m earthquake strikes Japan🚨🚨#japan #earthquake #tokyo #viral #breaking pic.twitter.com/jMyuTD1LsO
— pradhyumn sharma (@pradhyu78651514) August 22, 2026
ज्यादातर लोगों को उस समय चोट लगी, जब वे सो रहे थे. अचानक भूकंप के झटके महसूस होने पर कई लोग घबराकर उठे और जल्दबाजी में बिस्तर से उतरने की कोशिश करने लगे.
कुछ लोग गिरकर घायल हुए, जबकि कुछ लोगों के फर्नीचर और दरवाजों से टकराने की जानकारी सामने आई है. राहत की बात यह है कि ज्यादातर चोटें मामूली बताई जा रही हैं.
भूकंप की हलचल राजधानी टोक्यो में भी महसूस की गई. ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों ने काफी देर तक कंपन महसूस होने की बात कही. इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने स्थिति की निगरानी शुरू कर दी.
🇯🇵🚨BREAKING: First visuals from Japan show the intensity of the magnitude 6 earthquake that rocked southern Japan moments ago.
— pradhyumn sharma (@pradhyu78651514) August 22, 2026
World is suffering from Non Stop Earthquakes, Pray for Everyone🥺#japan #earthquake #tokyo #breaking #viral pic.twitter.com/gnI1PNUM2T
जापान में भूकंप आते ही घर के अंदर बैठा यह शख्स दहशत में आ गया.
🇯🇵🚨Watch: This man is sitting inside his home when the 6.0m earthquake strikes Japan🚨🚨#japan #earthquake #tokyo #viral #breaking pic.twitter.com/PQ8mVFf4em
— pradhyumn sharma (@pradhyu78651514) August 22, 2026
JAPÓN / 23 DE AGOSTO DE 2026.
— Crónica Mundial 🇸🇻 🌎 (@CronicaMundial_) August 23, 2026
Temblor de magnitud 5.9 sacude la región este de Japón y la capital nipona durante las primeras horas del domingo. pic.twitter.com/rHoaxMGXsc
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इस भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 5.8 बताई है. अलग-अलग एजेंसियों के आंकड़ों में मामूली अंतर सामान्य माना जाता है, क्योंकि भूकंप की तीव्रता का आकलन अलग-अलग उपकरणों और गणनाओं से किया जाता है.
भूकंप के बाद समुद्री इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. अधिकारियों ने फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं बताया है.
हालांकि, जापान में भूकंप के बाद लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. विशेषज्ञों के अनुसार, बड़े झटके के बाद कुछ समय तक छोटे झटके महसूस हो सकते हैं.
फिलहाल जापान में राहत और बचाव दल हालात पर नजर बनाए हुए हैं. प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है. शुरुआती जानकारी में बड़े स्तर पर तबाही की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है.