Israel Hamas War: यूएन चीफ ने गाजा में अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन पर जताई चिंता, भड़के इजरायल ने मांगा इस्तीफा

Israel Hamas War: जंग के बीच यूएन चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि गाजा में अंतर्राष्ट्रीय नियम और कानूनों का खुले तौर पर उल्लंघन हो रहा है. उन्होंने गाजा में तत्काल सीजफायर का आह्वान किया. इस पर इजरायली प्रतिनिधि गिलाद उनके इस्तीफे की मांग की है.

Shubhank Agnihotri

Isreal Hamas War: जंग के बीच यूएन चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि गाजा में अंतर्राष्ट्रीय नियम और कानूनों का खुले तौर पर उल्लंघन हो रहा है. उन्होंने गाजा में तत्काल सीजफायर का आह्वान किया. इसके अलावा उन्होंने कहा कि सैन्य संघर्ष में कोई भी पक्ष अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून से ऊपर नही है. उनके इस बयान पर यूएन में इजरायली प्रतिनिधि ने उनके भाषण को चौंकाने वाला करार दिया है. इजरायली प्रतिनिधि गिलाद एर्दान ने गुटेरेस के इस्तीफे की मांग की है.


गुटेरेस इलाके से वाकिफ नहीं

रिपोर्ट के मुताबिक,  यूएन में इजरायल के प्रतिनिधि गिलाद एर्दान ने कहा कि जब हमास इजरायल पर रॉकेट दाग रहा था तब वे कहां थे. उन्होंने अपने बयान से साफ कर दिया कि वे इलाके से पूरी तरह वाकिफ नहीं हैं. यह दुखद है कि यहूदियों के नरसंहार के बाद जन्में एक संगठन का प्रमुख इस तरह के विचार रखता है. गिलाद ने कहा कि गुटेरेस यूएन का नेतृत्व करने वाले सही सदस्य नहीं हैं. मैं उनके इस्तीफे की मांग करता हूं.


हमास आज के नए नाजी

समाचार एजेंसी एएनाई के अनुसार, इजरायल और गाजा संघर्ष पर इजरायली विदेस मंत्री एली कोहेन ने कहा कि 7 अक्टूबर का हमला पूरे विश्व के लिए चेतावनी है. उन्होंने कहा कि इस दिन हमास के आतंकियों ने इजरायल में अपने बर्बतापूर्ण हमलों को अंजाम दिया. इन हमलों में इजरायल के 1400 से ज्यादा नवजात बच्चों, पुरुषों और महिलाओं को मार डाला और चार हजार से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया. उन्होंने कहा कि हमास ने इजरायल में जो किया उसे आप ने महसूस नहीं किया है. हमास आज के नए नाजी हैं.

हत्याओं और बल प्रयोग से सुरक्षित नहीं होगा इजरायल

फिलिस्तीन के विदेश मंत्री रियाद अल मलिकी ने कहा कि जब तक यूएन प्रतिनिधि यहां भाषण देंगे तब तक 150 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके होंगे. इसमें 60 से ज्यादा बच्चे शामिल होंगे. उन्होंने आगे कहा कि बीते दो हफ्तों के अंदर 5700 से ज्यादा फिलिस्तीनी अपनी जान गंवा चुके हैं. इनमें 2300 से ज्यादा बच्चे शामिल हैं. उन्होंने कहा कि ज्यादा हत्याओं और बल प्रयोग से इजरायल सुरक्षित नहीं बनेगा. फिलिस्तीन के लोगों के साथ समन्वय और शांति ही इसका उपाय है..

 

 

यह भी पढ़ेंः UNSC: 'आतंकी हमला इंडिया में हो या इजरायल में', सुरक्षा परिषद में अमेरिका की दो टूक