इजरायल का हिजबुल्ला पर कड़ा प्रहार, एयरस्ट्राइक में ढेर किया सीनियर कमांडर
Israel Hamas war: इजरायल गाजा में तबाही मचाने के साथ-साथ उसके पनाहगारों को भी निशाना बना रहा है. लेबनान की ओर किए ताजा हमले में हिजबुल्ला के वरिष्ठ कमांडर की मौत हो गई है.
Israel Hamas war: इजरायल गाजा में तबाही मचाने के साथ-साथ उसके पनाहगारों को भी निशाना बना रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली सेना ने सोमवार को लेबनान की ओर हमला किया. इस हमले में हिजबुल्ला के सीनियर कमांडर विसाम अल-तविल मारा गया. हिजबुल्ला के लड़ाके जब एक कार से यात्रा कर रहे थे. उस दौरान इजरायल ने यह एयरस्ट्राइक की.
24 घंटों में सैकड़ों फिलिस्तीनियों की मौत
रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने बीते 24 घंटों में 249 फिलिस्तीनियों की जान ली है. जंग की शुरुआत से लेकर अब तक 22 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी लोगों की मौत हो चुकी है. हमास के सात अक्टूबर के हमलों में 1200 इजरायली नागरिक भी मारे गए है.
बंधकों की रिहाई हो रही पेंचीदा
टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल और हमास के बीच हो रही जंग के कारण बंधकों की रिहाई का मसला उलझता जा रहा है. हमास की कैद में मौजूद बंधकों के परिजनों ने कतर के प्रधानमंत्री से मुलाकात की है. इस दौरान कतरी पीएम ने कहा कि इजरायल ने हमास के डिप्टी लीडर सालेह अल अरूरी को मारकर हालात पेचीदा कर दिए हैं.
Also Read
अमेरिकी विदेश मंत्री पहुंचे जॉर्डन
इस दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन जॉर्डन पहुंचे हैं. उन्होंने यहां किंग अब्दुल्लाह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका को इजरायल पर दबाब डालना चाहिए कि वह सीजफायर के लिए तैयार हो. यदि ऐसा नहीं हुआ तो हालात और तनावपूर्ण हो जाएंगे. यह तनावपूर्ण हालात पूरे मध्य-पूर्व की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हो सकते हैं.