Israel Hamas War: हमास का 50 बंधकों को और छोड़ने का एलान! मगर रखी ये शर्त
Israel Hamas War: फिलिस्तीन के आतंकी सगंठन हमास ने 50 बंधकों को और रिहा करने का फैसला किया है. मानवतावादी संगठन रेड क्रॉस की टीम इन बंधकों को लेने के लिए जाएगी.
Israel Hamas War: फिलिस्तीन के आतंकी सगंठन हमास ने 50 बंधकों को और रिहा करने का फैसला किया है. इन बंधकों को गाजा पट्टी के खान यूनिस इलाके में लाकर रिहा किया जाएगा. मानवतावादी संगठन रेड क्रॉस की टीम इन बंधकों को लेने के लिए जाएगी. हमास ने इनकी रिहाई से पहले इजरायल के सामने शर्त रखी है.
इजरायल की कोई प्रतिक्रिया नहीं
मिस्र की तमाम मीडिया खबरों के मुताबिक, हमास ने बंधकों को रिहा करने से पहले इजरायल के सामने अपनी शर्त रखी है. हमास ने मांग की है कि गाजा के इलाके में इजरायल उसे फ्यूल और मानवीय सहायता में मदद करे. इस मामले को लेकर इजरायल की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
रेड क्रॉस की टीम जाएगी बंधकों को लेने
रिपोर्ट के मुताबिक, बंधकों को अपने साथ वापसे लाने के लिए रेड क्रॉस की टीम गाजा के उन इलाकों में पहुंच चुकी है जहां से बंधकों की रिहाई की जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान गाजा के इलाकों में इजरायल की ओर से बीते कुछ घंटों से कोई एयरस्ट्राइक नहीं की गई है.
अमेरिका और कतर की मध्यस्थता
हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला करने के बाद 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था. बंधक बनाए गए लोगों में इजरायल और विदेशी नागरिक शामिल थे. रिपोर्ट के मुताबिक, हमास का बंधकों को छोड़ने का ताजा फैसला अमेरिका और कतर की मध्यस्थता के बाद लिया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, रिहा होने वाले सभी बंधक विदेशी नागरिक होंगे.
यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: जंग के बीच हमास ने दो बंधक और रिहा किए, समझौते का पालन न करने का इजरायल पर लगाया आरोप