Israel Hamas War: जंग के दरमियां इजरायल पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, तेल अवीव में PM बेंजामिन से करेंगे मुलाकात

Israel Hamas War: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों मंगलवार को इजरायली शहर तेल अवीव पहुंचे हैं. मैक्रां अपने इस दौरे में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग और विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे.

Shubhank Agnihotri

Israel Hamas War: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों मंगलवार को इजरायली शहर तेल अवीव पहुंचे हैं. मैक्रां अपने इस दौरे में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग और विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे. हमास के आतंकी हमलों में घायल हुए लोगों की जानकारी लेने के बाद वह नेतन्याहू के साथ साझा बयान जारी कर सकते हैं.


दो हफ्ते बाद हो रही यात्रा


फ्रांस के राष्ट्रपति की यह यात्रा जंग शुरू होने के दो हफ्ते बाद हो रही है. हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हजारों रॉकेट दागे थे. इन हमलों में 1400 लोगों की जान चली गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन हमलों में 30 फ्रांसीसी नागरिकों की हत्या की गई वहीं सात नागरिक अभी भी लापता हैं.


हमास की ओर से नहीं रुक रही फायरिंग

इजरायल हमास जंग के बीच इजरायली सेना ने बीते 24 घंटों में हमास के 400 से ज्यादा ठिकानों  पर एयर स्ट्राइक की हैं. इजरायल ने इस बीच एक प्रेस रिलीज में कहा कि हमास उस पर लगातार रॉकेट फायर कर रहा है. इजरायली डिफेंस फोर्स ने कहा कि हमने कार्रवाई में हमास की टनल को तबाह कर दिया है. आीडीएफ ने कहा कि वे निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपनी ओर से कार्रवाई जारी रखेंगे.

 

यह भी पढ़ेंः रूसी राष्ट्रपति पुतिन को आया हार्टअटैक, बेडरूम में पड़े मिलेः रिपोर्ट