IPL 2026

इजरायली सेना ने गाजा में फिर मचाया तांडव, हमास आतंकियों पर की एयर स्ट्राइक, सबूत के तौर पर दुनिया को दिखाया वीडियो

गाजा पट्टी पर हमास के दर्जनों आतंकवादी गाजा पर सीजफायर लाइन पर फंसे हुए हैं. ये सभी इज़रायल की तरफ पूर्वी रफ़ाह इलाके में जमीन के नीचे फंसे हुए है.

@IDF X account
Hemraj Singh Chauhan

गाजा पट्टी पर एक बार फिर से युद्ध भड़क सकता है. इजरायल की सेना का कहना है कि हमास के आतंकी फिर से सक्रिय हो गए है. उसने कहा कि उसने रात भर गाजा पट्टी पर उस समय बंधूकदारी आंतकियों पर हमला किया जब राफाह में सीजफायर लाइन पर ये सभी इजयरायल की तरफ एक सुरंग से निकले. आईडीएफ का दावा है कि हम लोग सीजफायर का पालन कर रहे हैं. लेकिन हमास ऐसा नहीं कर रहा है. उसके आतंकी लगातार सीजफायर तोड़ रहे हैं.

आईडीएफ ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें बंदूकधारी लोग नजर आ रहे हैं.  ये लोग पूर्वी राफा में अंडरग्राउंड टेरर इंफ्रास्ट्रक्चर से निकल रहे हैं. इन लोगों को सीजफायर तोड़ते हुए पकड़ने के बाद इजरायली सेना ने कुछ आतंकवादियों पर सटीक हमला किया. जिसमें कई आतंकी मारे गए. उत्तरी गाजा में येलो लाइन के पास हमास आतंकियों के IDF सैनिकों के करीब आने पर तुरंत खतरा पैदा हो गया था. लेकिन आईडीएफ ने इसे नाकाम कर दिया.

हथियारबंद हमास आतंकियों पर एयर स्ट्राइक

आईडीएफ का कहना है कि उसने हथियारबंद हमास आतंकियों के खिलाफ रात भर अभियान चलाया और हवाई हमले किए. वहीं फ़िलिस्तीनी मीडिया ने भी जानतकारी दी कि इन हमलों में पांच लोग मारे गए हैं. इसमें खान यूनिस के पास हमास पुलिस स्टेशन पर हुए हमले में मारे गए तीन लोग भी शामिल हैं. माना जा रहा है कि हमास के दर्जनों आतंकवादी गाजा पर सीज़फ़ायर लाइन पर फंसे हुए हैं. ये सभी इज़रायल की तरफ पूर्वी रफ़ाह इलाके में जमीन के नीचे फंसे हुए है. इजरायली सेना ने हाल के महीनों में इनमें से लगभग 50 को  मारने या पकड़ने का दावा किया है.

हमास-इजरायल के बीच दो साल तक भयानक युद्ध

आपको पता होगा कि हमास और इजरायल के बीच करीब दो साल तक भयानक युद्ध हुआ था. इसके बाद सीजफायर को लेकर दोनों पक्षों में सहमति बनी थी. इस सीजफायर में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की अहम भूमिका रही थी. हमास  के इजरायल पर हमले के बाद सात अक्तूबर 2023 को गाजा में युद्ध भड़का था. हमास के हमले में 1200 लोग मारे गए थे और 251 इजरायली नागरिकों को बंधक बना लिया गया था. इसके बाद इजरायल के गाजा पट्टी पर हमले में 67 हजार लोग मारे गए.