पेजर विस्फोट के बाद फिर दहलेगा लेबनान, IDF के निशाने पर 'हिजबुल्लाह'

Israel-Lebanon News: बीते दिनों लेबनान के कई हिस्सों में पेजर विस्फोट हुए. इन विस्फोटों की वजह से बड़ी संख्या में लोग घायल हुए. इस दौरान इजरायली सेना ने बड़ी घोषणा की है. इजरायल ने कहा है कि वह हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला करेगी.

Social Media
India Daily Live

Israel-Lebanon News: लेबनान में पेजर धमाकों के बाद इजरायली सेना ने एक और ऑपरेशन अंजाम देने की घोषणा की है.रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर नए हमलों की घोषणा की है. इज़रायली रक्षा बल (IDF) ने कहा कि आईडीएफ (सेना) वर्तमान में लेबनान में हिजबुल्लाह आतंकवादी संगठन से संबंधित ठिकानों पर हमला कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि बेरूत में शुक्रवार को हुए हमले में कम से कम 16 हिजबुल्लाह लड़ाके मारे गए हैं. 

शुक्रवार को बेरूत में इजरायली सेना द्वारा किए गए लक्षित हमले में ईरान समर्थित हिजबुल्लाह आतंकवादी समूह का एक शीर्ष कमांडर मारा गया था और 50 लोग घायल हो गए. हिजबुल्लाह की ऑपरेशन यूनिट के प्रमुख और हिजबुल्लाह के एलीट राडवान फोर्स के कमांडर इब्राहिम अकील को आज बेरूत में एक लक्षित खुफिया-आधारित हमले में मार गिराया गया. 

गैलील विजय की योजना ?

राडवान कमांडर इब्राहिम अकील जिनकी मौत हुई वह  हिजबुल्लाह की गैलील पर विजय हमले की योजना बना रहे थे. इसमें हिजबुल्लाह का इरादा इजरायली समुदायों में घुसपैठ करना और 7 अक्टूबर के नरसंहार के समान तरीके से निर्दोष नागरिकों का अपहरण और हत्या करना था. इजरायली सेना ने एक बयान जारी कर कहा कि वह हिजबुल्लाह के खतरों को दूर करना जारी रखेगी. इस बीच लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री ने शनिवार को कहा कि एक दिन पहले बेरूत के उपनगर पर इजरायली हवाई हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है जिनमें सात महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं.

हिजबुल्लाह की गैलील पर कब्जे की योजना क्या है?

समूह के नेता हसन नसरल्लाह नियमित रूप से इजरायल के उत्तर में गांवों पर कब्जा करने की बात करते हैं.  जमीन पर हिजबुल्लाह विशेष बलों को इजरायल में सीमा पार करने और इजरायली शहरों पर आक्रमण करने के लिए प्रशिक्षित करता है.  इस परिदृश्य को हिजबुल्लाह ने गैलील पर कब्जे के रूप में संदर्भित किया है.राडवान फोर्स से अच्छी तरह से प्रशिक्षित विशेष बलों के छोटे समूह शहरों में घुसपैठ करेंगे और वहां के निवासियों पर व्यापक नरसंहार करेंगे साथ सौदेबाजी के लिए दूसरों को बंधक बना लेंगे. राडवान फोर्स वर्तमान में सीरिया में काम कर रही है और शहरी जमीनी छापों और शहरों पर नियंत्रण करने में अनुभव प्राप्त कर रही है.