ईरान ने की IRGC नौसेना प्रमुख अलीरेजा तांगसिरी की मौत की पुष्टि

ईरानी मीडिया ने गार्ड्स के एक बयान के आधार पर बताया कि ईरान ने सोमवार को पुष्टि की कि गंभीर चोटों के कारण रिवोल्यूशनरी गार्ड्स नेवी के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत हो गई है.

X
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: कुछ ही दिन पहले इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने कंफर्म किया था कि IRGC नेवी के कमांडर तंगसिरी की मौत हो चुकी है. अब ईरान ने भी इनकी मौत की पुष्टि कर दी है. ईरान ने पुष्टि कर बताया कि गंभीर चोटों के कारण रिवोल्यूशनरी गार्ड्स नेवी के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत हो गई है. इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने 26 मार्च को बताया था कि एक घातक ऑपरेशन में, IDF ने IRGC नेवी के कमांडर तंगसिरी को, नौसेना के वरिष्ठ कमांड अधिकारियों के साथ मिलकर मार गिराया है."

जब तंगसिरी की हत्या की खबर मिली थी, तब सुरक्षा चिंताएं और भी ज्यादा बढ़ गईं थीं, लेकिन अब तेहरान ने 30 मार्च को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी है. बता दें कि बंदर अब्बास के बंदरगाह शहर में इजरायल ने एक हवाई हमला किया था, जिसके बाद नौसेना के हाई-रैंकिंग अधिकारी की चोटों के कारण मृत्यु हो गई.

अलीरेजा तंगसिरी कौन हैं?

अलीरेजा तंगसिरी ईरान की नौसेना के एक बहुत महत्वपूर्ण नेता हैं. वे ईरान की क्रांतिकारी गार्ड्स नेवी (IRGC Navy) के कमांडर हैं. बुशेहर प्रांत में जन्मे तंगसिरी ने ईरान-इराक युद्ध और 1980 के दशक के टैंकर युद्ध में सक्रिय भूमिका निभाई थी. उस समय ईरान और अमेरिका के बीच पहली बार सीधा टकराव हुआ था. 2010 से 2018 तक वे IRGC नेवी के उप-कमांडर रहे. अगस्त 2018 में उन्हें ईरान की नौसेना का पूरा कमांडर बना दिया गया. खाड़ी क्षेत्र में ईरान के समुद्री अभियानों में उनकी बड़ी भूमिका रही है.

अब तक कौन-कौन से नेता की हो चुकी है मौत:

  • अयातुल्लाह अली खामेनेई- ईरान के सुप्रीम लीडर (28 फरवरी 2026 को हवाई हमले में मारे गए)

  • अली लारिजानी- राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख और खामेनेई के करीबी सलाहकार

  • अली शमखानी- सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव और रक्षा सलाहकारप्रमुख सैन्य कमांडर: हुसैन सलामी- IRGC (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर) के कमांडर-इन-चीफ

  • मोहम्मद बागेरी- ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ

  • मोहम्मद पाकपुर- IRGC के कमांडर-इन-चीफ (सलामी के बाद)

  • अमीर अली हाजीजादेह- IRGC एयरोस्पेस फोर्स के कमांडर

  • अब्दुल रहीम मौसवी- सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ

  • अजीज नसीरजादेह- ईरान के रक्षा मंत्री

  • अलीरेजा तंगसिरी-  IRGC नेवी (नौसेना) के कमांडर (हाल ही में मार्च 2026 में मारे गए)