'इराक के लोगों का धन्यवाद', ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने दिया संदेश; ट्रंप के दावे हुए फेल!
मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच मोजतबा खामेनेई ने इस युद्ध में मदद के लिए इराक का धन्यवाद किया है. सुप्रीम लीडर का यह संदेश तब आया जब अमेरिका ने उनके जीवित होने पर भी संदेह जताया था.
मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का अब एक महीना पूरा हो चुका है. इस दौरान ईरान में दूसरे सुप्रीम लीडर के रुप में मोजतबा खामेनेई को चुना गया. हालांकि बाद में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनको भी मार गिराने का दावा किया था. इसी बीच ईरान के ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने इस युद्ध में समर्थन के लिए इराक के लोगों को धन्यवाद दिया है.
मोजतबा खामेनेई पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के बेटे हैं. अयातुल्ला अली खामेनेई 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हवाई हमले में मारे गए थे. जिसके बाद सर्वसम्मति से असेंबली द्वारा उनके पद पर ही उनके बेटे को बिठाया गया. हालांकि मोजतबा पद संभालने के बाद से सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे हैं. उन्होंने सिर्फ कुछ लिखित बयान जारी किए हैं.
सार्वजनिक रुप से नजर नहीं आए मोजतबा
मोजतबा जब सार्वजनिक रुप से नहीं नजर आएं तो अमेरिका ने दावा किया कि वे हैं भी या नहीं पता नहीं. लेकिन इसी बीच सुप्रीम लीडर ने ईराक को धन्यवाद कहा है. सरकारी मीडिया और अधिकारियों का कहना है कि वे हवाई हमले में लगी चोटों से ठीक हो रहे हैं. उनकी सेहत और ठिकाने को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं.
ISNA समाचार एजेंसी ने बताया कि इस संदेश में मोजतबा खामेनेई ने इराक की सर्वोच्च धार्मिक सत्ता और वहां के लोगों की सराहना की है. उन्होंने ईरान के खिलाफ आक्रामकता का विरोध करने और ईरान का साथ देने के लिए धन्यवाद दिया. इसमें इराक के प्रमुख शिया नेता ग्रैंड अयातुल्ला अली सिस्तानी का खास जिक्र है. यह संदेश इराक की इस्लामिक सर्वोच्च परिषद और बगदाद में ईरानी राजदूत की बैठक के बाद जारी किया गया.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या कहा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह कहा था कि वाशिंगटन ईरान के साथ बातचीत कर रहा है. लेकिन उन्होंने साफ किया कि वे सर्वोच्च नेता से नहीं, बल्कि किसी शीर्ष व्यक्ति से संपर्क में हैं. उन्होंने कहा था कि हमें उनके बेटे की ओर से कोई संदेश नहीं मिला. हमें यह भी नहीं पता कि वह जीवित हैं या नहीं. इस्लामी क्रांति के बाद से मोजतबा खामेनेई ईरान के तीसरे सर्वोच्च नेता हैं.