ईरान बांट रहा है जंग में मिसाइलें! यूक्रेन के दावे से मची सनसनी

Ukraine Claims On Missiles: अभी तक रूस और यूक्रेन संघर्ष में चीन और उत्तर कोरिया पर ही रूस की मदद के आरोप लग रहे थे. पश्चिमी देशों का कहना था कि यह देश रूस को हथियार मुहैया करा रहे हैं. इस दौरान यूक्रेन ने दावा किया है कि ईरान भी रूस को बैलिस्टिक मिसाइलें मुहैया करा रहा है.

CollinRugg
India Daily Live

Ukraine Claims On Missiles: इजरायल बार-बार कहता रहा है कि ईरान हिजबुल्लाह और हमास को मिसाइलें मुहैया करा रहा है. इनकी बदौलत लगातार हमले हो रहे हैं. इजरायली पीएम नेतन्याहू इसको लेकर अंजाम भुगतने की धमकी भी दे चुके हैं. इस बीच यूक्रेन ने भी ईरान पर कुछ इसी तरह का आरोप जड़ दिया है. यूक्रेन एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने कहा कि ईरान लगातार रूस को मिसाइलें दे रहा है. रूस इनकी मदद से हम पर हमला कर रहा है.

यूक्रेनी अधिकारी ने अमेरिका और यूरोपीय देशों से आग्रह किया किया कि हमें रूस के उन ठिकानों को खत्म करने की अनमुति दें जहां ईरानी मिसाइलों के गोदाम हैं. ऐसे में सवाल उठ खड़ा हुआ है कि क्या चीन के अलावा ईरान भी वह मुल्क है जो रूस यूक्रेन युद्ध और हमास जंग में मिसाइलें भेज रहा है. 

घबराया हुआ है यूक्रेन 

यूक्रेनी अधिकारियों का दावा है कि ईरान ने रूस को बड़ी मात्रा में बैलिस्टिक मिसाइलें भेजी हैं. खुफिया सूत्रों के मुताबिक, इसी हफ्ते रूस के कैस्पियन सागर पोर्ट पर 200 से ज्यादा फथ-360 शॉर्ट रेंज की बैलिस्टिक मिसाइलें उतारी गई हैं. सतह से सतह तक मार करने वाली इन मिसाइलों की रेंज 120 किमी तक है. रूस इन मिसाइलों के जरिए यूक्रेन के प्रमुख शहरों को निशाना बना सकता है. इस बात को लेकर यूक्रेन घबराया हुआ है. 


कितनी कारगर हैं रूसी मिसाइलें

रूस यूक्रेनी मोर्चे पर अब तक लंबी दूरी वाली किंजल मिसाइलों के जरिए हमले करता रहा है. इन मिसाइलों को पुतिन का ब्रम्हास्त्र कहा जाता है. ध्वनि की रफ्तार से 10 गुना तेज यह मिसाइल हथियारों के जखीरे को तबाह कर सकती है. इसका विस्फोट इतना खतरनाक होता है कि दुश्मन को बचने का मौका भी नहीं मिल पाता. अमेरिका का पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम ही इस मिसाइल के हमलों को टाल सकता है. ईरान की शॉर्ट रेंज वाली बैलिस्टिक मिसाइलें किंजल मिसाइल की तुलना में कम लागत वाली हैं और क्षेत्रीय संघर्ष में काफी उपयोगी हैं.