US-इजरायल के ज्वाइंट ऑपरेशन के बाद ईरान का जवाबी हमला

इजरायली सेना का कहना है कि तेहरान पर US-इजरायल के ज्वाइंट स्ट्राइक के बाद ईरान से इजरायल की ओर मिसाइलें दागी गईं.

Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: आज सुबह इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया. इसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने भी ईरान पर जवाबी मिसाइल हमला कर दिया. तेहरान में कई जगहों पर भीषण विस्फोट हुए. अब जवाब देते हुए ईरान ने भी इजरायल पर मिसाइलें दाग दी हैं. इजरायल डिफेंस फोर्सेस ने एक्स पोस्ट पोस्ट कर बताया है कि कुछ समय पहले, IDF ने ईरान से इजराइल की ओर लॉन्च की गई मिसाइलों की पहचान की थी. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंसिव सिस्टम काम कर रहे हैं. 

बता दें कि पिछले कुछ मिनटों में, होम फ्रंट कमांड ने संबंधित इलाकों में सीधे मोबाइल फोन पर सावधानी के लिए निर्देश भेजे हैं. ईरान से इजराइल पर लॉन्च की गई मिसाइलों की पहचान के बाद देश भर के कई इलाकों में सायरन बजाए गए. इस समय, IAF खतरे को दूर करने के लिए जरूरत पड़ने पर खतरों को रोकने और हमला करने के लिए काम कर रही है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी: 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक रिकॉर्डेड मैसेज शेयर किया जिसमें इस ऑपरेशन को 'मैसिव और ऑनगोइंड' बताया.इसके साथ ही ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अब ईरान कभी भी न्यूक्लियर वेपन हासिल नहीं कर पाएगा.इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान का बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम न सिर्फ इलाके के साथियों के लिए बल्कि अमेरिका के लिए भी सीधा खतरा है.

इसके साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि वॉशिंगटन ईरान के मिसाइल इंफ्रास्ट्रक्चर को खत्म करने के लिए तैयार है.ट्रंप ने कहा, “हमारा मकसद ईरानी सरकार से आने वाले खतरों को खत्म करके अमेरिकी लोगों की रक्षा करना है.”

बता दें कि इजराइल ने पहले तेहरान पर हमला किया. इसके बाद अमेरिका ने भी इस ऑपरेशन के तहत ईरान पर मिसाइलें दागीं. इससे तनाव बहुत बढ़ गया और बड़े टकराव का डर पैदा हो गया. डिफेंसिव सिस्टम एक्टिव करने के साथ-साथ पूरे देश में आम जनता पर पाबंदियां कड़ी कर दी हैं. साथ ही इजरायल भी हाई-अलर्ट पर है.