West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

पतियों को काबू में कैसे रखें? सिखाने के लिए चीन में लगा 'इंटिमेसी कैंप'

हाल ही में, चीन के हांगझौ, झेजियांग प्रांत में एक अनोखा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं को आकर्षण और सैक्सीनेस की कला सिखाई गई. ये दो दिन तक होने वाले कार्यक्रम का खर्चा 2,999 युआन (लगभग 420 अमेरिकी डॉलर) था.

Pinterest
India Daily Live

हाल ही में, चीन के हांगझौ, झेजियांग प्रांत में एक अनोखा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं को आकर्षण और सैक्सीनेस की कला सिखाई गई. ये दो दिन तक होने वाले कार्यक्रम में सभी प्रतियोगियों से 2,999 युआन (लगभग 420 अमेरिकी डॉलर) लिए गए. इस कार्यक्रम का एड करने वाले पोस्टर को देखें तो इसमें लिखा है कि- 'सेक्स अपील एक महिला द्वारा अपने जीवन पर कंट्रोल रखने का तरीका है.' यह नजरिया पारंपरिक चीनी मान्यताओं के बिल्कुल उल्टा है, जो सेक्स को मुख्य रूप से प्रजनन के लिए एक संवेदनशील और निजी मामला मानते हैं. पोस्टर की मानें तो इस कैंप में महिलाओं को काले स्टॉकिंग्स के साथ फॉर्म-फिटिंग चोंगसम पहनना जरूरी था.

ऑनलाइन सोर्सेज से पता चला कि इसमें जितनी भी महिलाएं शामिल हुईं उनकी उम्र 35 से 55 साल की थीं. एक 54 साल की महिला(जिसने अपना नाम न बताने की अपील की थी) ने बताया कि वह में अपने बेटे के क्लासमेट को पसंद करने लगी है और तभी उसे उसके घटते अट्रैक्शन के बारे में अहसास हुआ.

54 वर्षीय महिला ने भी लिया था हिस्सा

इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली महिलाओं में एक 54 वर्षीय महिला शामिल थी जो अपने बेटे के क्लासमेट की ओर आकर्षित थी, एक गृहिणी जो अपने पति की बेवफाई के कारण तलाक की स्थिति में थी, और एक सिंगल मां जिसके पहले पति ने सारे पैसे ले लिए थे. इस कैंप का नारा था, 'अपनी शादी में जुनून जगाएं, अपनी सेक्स लाइफ को पुनर्जीवित करें.'

उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग ने उन्हें अपना सेल्फ वेल्यू खोजने में काफी हेल्प की और उन्हें यह विश्वास दिलाया कि मिडल उम्र की महिलाएं शक्तिशाली और आकर्षक हो सकती हैं. चीनी सोशल मीडिया ने बताया कि इस कैंप का आयोजन सेक्स अपील अकादमी नाम की कंपनी ने किया था. महिला ट्रेनर्स ने दावा किया कि उन्होंने ट्रेनिंग के लिए सेक्स में स्पेशलाइज्ड डॉक्टर्स रखे थे.

सेक्स अपील अकादमी द्वारा आयोजित इस कैंप के प्रतिभागियों के असली नामों का खुलासा नहीं किया गया. हालांकि, आधिकारिक चीन सेक्सोलॉजी एसोसिएशन की वेबसाइट पर अकादमी या इसके प्रतिभागियों के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. चीन सेक्सोलॉजी एसोसिएशन की नर्सिंग कमेटी की निदेशक, चे शियायान ने कहा कि मुख्यभूमि चीन में रजिस्टर्ड सेक्स थेरपिस्ट अस्पतालों से ही पढ़ते हैं और यही काम करते हैं.