'इंस्टाग्राम महिलाओं के लिए...', एलन मस्क की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानें पूरा मामला

उन्होंने एक वायरल थ्रेड के जवाब में यह टिप्पणी की जिसमें चर्चा हो रही थी कि सोशल मीडिया की आदतें जीवन के विभिन्न चरणों को कैसे दर्शा सकती हैं.

x
Sagar Bhardwaj

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के खिलाफ एक नए विवाद को जन्म दे दिया है. उन्होंने ने कहा कि इंस्टाग्राम लड़कियों के लिए है. उन्होंने एक वायरल थ्रेड के जवाब में यह टिप्पणी की जिसमें चर्चा हो रही थी कि सोशल मीडिया की आदतें जीवन के विभिन्न चरणों को कैसे दर्शा सकती हैं. पोस्ट में कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पोस्ट के व्यवहार को लेकर मजाक उड़ाया था.

महिला विरोधी सोच

सोशल मीडिया पर लोगों के व्यवहार को लेकर किए गए पोस्ट में मस्क ने लिखा, 'इंस्टाग्राम लड़कियों के लिए है.' बता दें कि मस्क इससे पहले भी अकसर विवादित टिप्पणियां करते रहे हैं. उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स को भड़काना पसंद है और संभव है कि यह टिप्पणी उनके अपने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर नए यूजर्स को लाने के लिए एक रणनीति का हिस्सा हो. उनकी यह टिप्पणी उन्हें महिला विरोधी व्यक्ति के रूप में पेश करती है.

मस्क ने क्यों की यह टिप्पणी

मस्क की इस टिप्पणी का मकसद अपने प्रतिद्वंद्वी प्लेटफॉर्म्स पर कटाक्ष करते अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का प्रचार करना है. यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने सार्वजनिक रूप से मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म्स को निशाना बनाया हो. कुछ सप्ताह पहले उन्होंने कहा था कि व्हाट्सऐप पर भरोसा नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा था कि यूजर्स को अधिक सुरक्षित ऑडियो और वीडियो कॉल के लिए एक्स का उपयोग करना चाहिए.