T20 World Cup 2026

'आगे कुछ भी हो सकता है...' ईरान में फंसे भारतीय छात्रों ने लगाई मदद की गुहार; वीडियो जारी कर कही ये बात

इजराइल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर हमला किया है, जिससे वहां फंसे भारतीयों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. ईरान में भारतीय स्टूडेंट्स ने मदद की अपील की है.

AI
Ashutosh Rai

Israel-Iran War: ईरान पर हमले के बारे में महीनों से अटकलें लगाई जा रही थी. अब शनिवार को आखिरकार हमला हो ही गया. अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान पर हमला किया. उन्होंने राजधानी तेहरान समेत कई इलाकों में लगातार बमबारी की. ईरान में एयर स्ट्राइक के लिए सायरन बज रहे थे. इस बीच इंडियन एम्बेसी ने ईरान में फंसे भारतीयों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. भारत की इस एडवाइजरी के बीच सबसे अधिक मुसीबत मेडिकल की पढ़ाई करने गए छात्रों को हो रही है. वीडियो में छात्र कहते दिख रहे है कि उन्हें नहीं पता आगे क्या होगा. भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से जल्द से जल्द मदद की अपील की है.

ट्रंप और नेतन्याहू के अटैक का कारण

ट्रंप ने कहा कि उनका मकसद अमेरिकियों को ईरानी सरकार से होने वाले खतरों से बचाना है. वहीं नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल और अमेरिका ने ईरान के आतंकवादी शासन से होने वाले खतरे को खत्म करने के लिए एक ऑपरेशन शुरू किया है.

तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने दी सलाह

तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने भी इजराइल में रहने वाले भारतीयों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. सभी भारतीयों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. यह सलाह दी गई है कि सभी भारतीय शेल्टर के पास रहें और अपने आस-पास सुरक्षित जगहों के बारे में पता रखें.

भारतीय दूतावास ने इजराइल में रहने वाले भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिक +972-54-7520711 और +972-54-2428378 पर कॉल कर सकते हैं या cons1.telaviv@mea.gov.in पर ईमेल कर सकते हैं.