US: अमेरिका में दोस्त की मदद करना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप पर गोली मारकर हत्या
Indian student murdered in America: अमेरिका के शिकागो में एक भारतीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में मातम का माहौल है. इस घटना के बाद विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि हम इस खबर से बहुत दुखी हैं. हमारा वाणिज्य दूतावास परिवार को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.
Indian student murdered in America: अमेरिका के शिकागो से एक क्रूर घटना सामने आई है, जहां कुछ हथियारबंद लोगों ने पेट्रोल पंप पर तेलंगाना के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी. तेलंगाना पार्टी बीआरएस के नेता मधुसूदन थाथा के अनुसार, उस व्यक्ति का नाम साई तेजा नुकारापु (22 वर्ष) है, जो पढ़ाई करने के लिए अमेरिका गया था. वह अपना खर्च चलाने के लिए शिकागो में एक पेट्रोल पंप पर पार्ट टाइम काम भी करता था.
भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, थाथा ने बताया कि वह व्यक्ति तेलंगाना के खम्मम जिले के पास के एक गांव का रहने वाला था. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि साईं तेजा को पेट्रोल पंप पर गोली मारी गई. हत्या के समय साईं काम पर नहीं था, बल्कि अपने दोस्त की मदद कर रहा था. उस दोस्त ने काम पूरा होने के बाद भी साईं को अपने पास रखा था.
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री साईं तेजा भारत में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद एमबीए करने के लिए अमेरिका चले गए थे. जहां उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ पेट्रोल पंप पर काम करना शुरू कर दिया था. ताकि अपना खर्च चला सकें. लेकिन कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी.