IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

भारत ने समुद्री डाकुओं से बचाया जहाज, इस देश ने की जमकर तारीफ

Gulf Of Aden News: भारतीय नौसेना ने सोमालियाई समुद्री लुटेरों से एक जहाज को सुरक्षित बचाया है. इस जहाज पर क्रू मेंबर सहित कुल 17 लोग सवार थे. भारतीय नेवी के इस ऑपरेशन को काफी सराहना मिली है.

India Daily Live

Gulf Of Aden News: भारतीय नौसेना के समुद्री डाकुओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के कारण पूरी दुनिया में जय-जयकार हो रही है. भारतीय नेवी ने तीन माह पहले अदन की खाड़ी से हाईजैक हुए जहाज एमवी रुएन को सुरक्षित बचा लिया है. जहाज पर सवार चालक दल के 17 लोगों को बचा लिया है. इस पर बुल्गारिया के सात नागरिक सवार थे. नौसेना के मार्कोज कमांडो ने उनका सुरक्षित रेस्क्यू किया है. भारतीय नौसैनिकों के पराक्रम को बुल्गारिया ने सराहा है. 

बुल्गारिया की विदेश मंत्री मारिया ग्रेबियल ने एक्स पर लिखा कि वह भारतीय नेवी के इस ऑपरेशन के प्रति अपना आभार प्रकट करती हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट में पीएम मोदी, विदेश मंत्री जयशंकर को भी टैग किया और बेहतरीन प्रयास के लिए धन्यवाद दिया. इस पर विदेश मंत्री जयशंकर ने जवाब दिया कि दोस्त आखिर होते किस लिए हैं...