30 फीट गड्ढा, खंडहर में बदलीं इमारतें... जहां नसरल्लाह का खेल खत्म, वहां 48 घंटे बाद दिखा तबाही का मंजर; देखें फोटोज
Dahiyah Devastation Photos: इजराइली सेना ने लेबनान के जिस शहर में हिजबुल्लाह चीफ सैय्यद हसन नसरल्लाह का खेल खत्म किया, वहां भयानक तबाही मची है. इमारतें खंडहर हो गईं हैं, इमारतों के आसपास 30 फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं. कई इमारतों के मलबों से दो दिन बाद तक धुआं निकलता दिखा.
reuters
Dahiyah Devastation Photos: बेरूत में एक इमारत परिसर के मलबे से धुआं उठ रहा है. यहां दो दिन पहले इजरायली हवाई हमले में हिजबुल्लाह प्रमुख सैयद हसन नसरल्लाह की मौत हो गई थी. शुक्रवार को हुए इस हमले में शहर के एक ब्लॉक से भी बड़े क्षेत्र को निशाना बनाया गया, जिसमें कई आवासीय इमारतें नष्ट हो गईं और एक बड़ा गड्ढा बन गया.
रविवार को घटनास्थल पर तबाही देखी गई और सदमे और शोक में डूबे लोग प्रार्थना करते और नसरल्लाह के प्रति सम्मान प्रकट करते देखे गए. घटनास्थल की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो रूह कंपाने वाली हैं.