Israel Hamas War: जंग के बीच हमास ने दो बंधक और रिहा किए, समझौते का पालन न करने का इजरायल पर लगाया आरोप
Israel Hamas War: इजरायल और हमास की जंग के बीच एक राहत भरी खबर आई है. हमास ने सोमवार को बताया कि उसने दो और बंधकों को रिहा कर दिया है. उसने कहा कि रिहा की गई दोनों महिलाएं हैं.
Israel Hamas War: इजरायल और हमास की जंग के बीच एक राहत भरी खबर आई है. हमास ने सोमवार को बताया कि उसने दो और बंधकों को रिहा कर दिया है. उसने कहा कि रिहा की गई दोनों महिलाएं हैं. हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला करने के बाद इन्हें बंधक बनाया था. रिपोर्ट के अनुसार, हमास ने कहा कि कतर और मिस्र की मध्यस्थता और मानवीय कारणों की वजह से रिहा किया गया है. हमास इससे पहले अमेरिका के दो बंधकों को पहले ही रिहा कर चुका है.
मानवीय पहलुओं पर रिहा किया
हमास की ओर से रिहा की गई दोनों महिलाओं को लेकर इजरायल की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है. इससे पहले इजरायल ने कहा था कि हमास ने अपने कब्जे में 222 लोगों को बंधक बना रखा है. हमास के एक स्पोक्सपर्सन ओसामा हमदान ने कहा कि इजरायली पीएम बेंजामिन ने इन बंधकों को शुक्रवार को रिहा किये जाने पर स्वीकार नहीं किया था, मगर अब स्वीकार कर लिया है. हमदान ने आगे कहा कि हमने उन्हें मानवीय पहलुओं पर रिहा किया है. हमें इजरायल से कुछ नहीं मिला है.
इजरायल पर भरोसा नहीं
हमास के स्पोक्सपर्सन ने इजरायल के ऊपर समझौते को तोड़ने का आरोप लगाया है. ओसामा हमदान ने कहा कि हमने रिहाई से पहले कुछ समय के लिए गाजा पर बमबारी बंद करने और उन्हें रेड क्रॉस के पास भेजने के लिए कहा था. इजरायलियों ने इसे नहीं माना. इससे एक बात तो स्पष्ट होती है कि इजरायली पक्ष पर भरोसा नहीं किया जा सकता है.
चार हो जाएगी संख्या
बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, हमास के मिलिट्री विंग कासिम ब्रिगेड ने दो और बंधकों को छोड़ने की घोषणा की . इन दोनों के नाम नुरिट यित्जाक और योचेवेद लिफशिट्ज हैं. हमास इससे पहले दो अमेरिकी नागरिकों को पहले ही रिहा कर चुका है. यदि इन दो बंधकों के रिहाई की खबर सच साबित होती हैं तो हमास की ओर से रिहा किए गए बंधकों की संख्या चार हो जाएगी.
यह भी पढ़ेंः मैक्सिको में हमलावरों ने पुलिस को बनाया निशाना, 11 ऑफिसर की हुई मौत