13 फुट लंबी खूंखार शार्क ने निगल लिया दो बच्चों का पिता, पत्नी ने शेयर किया दिल दहला देने वाला पोस्ट
ऑस्ट्रेलिया के रॉटनेस्ट आइलैंड के पास 38 साल के स्टीवन मट्टाबोनी की ग्रेट व्हाइट शार्क के हमले में मौत हो गई है. बता दे की वह दो बच्चों के पिता थे. हादसे के बाद उनकी पत्नी शिरीन मट्टाबोनी ने भावुक बयान जारी किया है जिसने लोगों को भावुक कर दिया है.
ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट पर स्थित रॉटनेस्ट आइलैंड के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 38 साल के स्टीवन मैटाबोनी समुद्र में तैर रहे थे. तभी अचानक उन पर एक बड़ी ग्रेट व्हाइट शार्क ने हमला कर दिया. घटना सुबह करीब 10 बजे हॉर्सशू रीफ इलाके में हुई. वहां मौजूद लोगों के मुताबिक समुद्र में अचानक अफरा तफरी मच गई. लोग चिल्लाने लगे और तुरंत बचाव दल को सूचना दी गई. अधिकारियों ने बताया कि स्टीवन पर हमला करने वाली शार्क करीब 13 फुट लंबी थी.
ग्रेट वाइट शार्क दुनिया की सबसे खतरनाक समुद्री शिकारी मानी जाती है. इसका हमला बेहद घातक होता है और कई बार पीड़ित को बचाना मुश्किल हो जाता है. बताया जा रहा है कि इस इलाके में इस साल यह दूसरी बड़ी शार्क घटना है. इसके बाद प्रशासन ने समुद्र किनारे सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है.
नहीं बचा पाए स्टीवन मैटाबोनी की जान
घटना के तुरंत बाद पुलिस और बचाव टीम मौके पर पहुंची. एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बचावकर्मी नाव के जरिए स्टीवन तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. उन्हें समुद्र से निकालकर किनारे लाया गया जहां पैरामेडिक्स ने इलाज शुरू किया. St John WA के अधिकारियों के मुताबिक मेडिकल टीम ने हर संभव कोशिश की लेकिन स्टीवन को बचाया नहीं जा सका. रिपोर्ट्स के अनुसार स्टीवन को अस्पताल पहुंचाने के लिए इमरजेंसी हेलीकॉप्टर भी भेजा गया था. हालांकि तब तक उनकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन उनकी मौत हो गई. यह खबर सामने आते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.
पत्नी का बयान पढ़ भावुक हुए लोग
घटना के एक दिन बाद उनकी पत्नी ने एक भावुक बयान जारी किया. उन्होंने कहा कि अपने पति को खोने के बाद उनका दिल पूरी तरह टूट चुका है. उन्होंने लोगों से इस मुश्किल समय में परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील भी की. सोशल मीडिया पर लोग उनके बयान को पढ़कर भावुक हो गए. हजारों लोगों ने परिवार के लिए संवेदना व्यक्त की.
बता दें की स्टीवन मैटाबोनी पर्थ में सर्वेयर के तौर पर काम करते थे और दो बच्चों के पिता थे. उनके दोस्तों और परिचितों ने बताया कि वह बेहद खुशमिजाज और परिवार से प्यार करने वाले इंसान थे. उनकी अचानक मौत ने सभी को सदमे में डाल दिया है.