'कौन है ट्रंप का जानी दुश्मन, अब मस्क ने भी निकाला गुस्सा...' फुस्स हो गया 'X'
सोशल मीडिया एक्स पर ट्रंप और मस्क के इंटरव्यू को 13 लाख से भी ज्यादा लोग लाइव सुन रहे थे. भारतीय समय के मुताबिक यह इंटरव्यू सुबह साढ़े पांच बजे होना था लेकिन टेक्निकल ग्लिज की वजह से यह 45 मिनट देर से शुरू हुआ. मस्क ने इस देरी के लिए साइबर हमलावरों को जिम्मेदार ठहराया है, उन्होंने कहा कि एक्स सर्वर पर हुए इस साइबर अटैक से यह साफ होता है कि लोगों को पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की बात सुनने से रोकने की कोशिश की गई.
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के सीईओ एलन मस्क को रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से पहले टेक्निकल ग्लिज का सामना करना पड़ा. इसकी वजह से दर्शकों को लाइव स्ट्रीमिंग तक पहुंचने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से उनका इंटरव्यू 45 मिनट की देर से शुरू हुआ. इस बात की जानकारी एक्स के सीईओ एलन मस्क ने दी है. एलन मस्क ने सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी देते हुए बताया कि ऐसा लगता है कि बड़े पैमाने पर DDoS हमला हुआ है. इसे बंद करने पर काम चल रहा चल रहा है, सबसे खराब स्थिति में हम कम संख्या में लाइव अपने दर्शकों के साथ आगे बढ़ रहे हैं और डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत के बाद में पोस्ट करेंगे.
इसके अलावा मस्क ने एक अलग से ट्वीट कर कहा आज हमने 8 मिलियन दर्शकों की मौजूदगी में इसका ट्रायल भी करके देखा था. उन्होंने आगे बताते हुए कहा, हमने देखा कि रात 8 बजे कुछ यूजर साइट के पेज पर नहीं पहुंच पा रहे थे, हालांकि कुछ देर बाद ही 115,000 से ज्यादा लोग स्ट्रीमिंग में सफलतापूर्वक शामिल हो चुका है.
ट्रंप के इंटरव्यू में ही हुआ साइबर अटैक
दरअसल एलन मस्क अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से लाइव इंटरव्यू करने वाले थे. जिसका एक वीडियो ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. मस्क ने ऐलान किया था कि वह 12 अगस्त को अमेरिकी वक्त के अनुसार रात 8 बजे डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक्स पर लाइव बातचीत करेंगे. उन्होंने बताया कि उनकी ये बातचीत अनस्क्रिप्टेड होगी और इसके लिए कोई मुद्दा भी निर्धारित नहीं है.
क्या होता है DDos ?
डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस अटैक एक टारगेट सर्वर सर्विस या नेटवर्क के नार्मल ट्रैफिक नुकसान पहुंचाने का एक तरीका है. जिसके तहत टारगेट या उसके आसपास के बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर को इंटरनेट ट्रैफिक के जाल से प्रभावित किया जाता है.
माइक्रोसॉफ्ट ने क्या कहा?
माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, 'यह संभव है कि हैकर्स किसी हमले के दौरान संवेदनशील जानकारी तक पहुंच कर आपके डेटाबेस में भी घुसपैठ कर सकते हैं. DDoS अटैक सुरक्षा कमजोरियों का फायदा उठा सकते हैं और इंटरनेट के जरिए सार्वजनिक रूप से पहुंचने योग्य किसी समापन पॉइंट्स को निशाना बना सकते हैं'.
'ईश्वर में ज्यादा भरोसा करने लगे हैं...'
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सोशल मीडिया साइट X के मालिक एलन मस्क ने X पर स्पेस इंटरव्यू किया. मस्क ने ट्रंप से ऑडियो फॉर्मेट में 2 घंटे तक की बातें की सबसे पहले मस्क ने पेंसिल्वेनिया में उन पर हुए हमले के बारे में पूछा. ट्रंप ने हंसते हुए कहा कि वह अनुभव बहुत बुरा था. हमले के बाद से वह ईश्वर में ज्यादा भरोसा करने लगे हैं.
बता दें कि 5 नवंबर 2024 को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है, इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है. एक्स के मालिक एलन मस्क के साथ लाइव इंटरव्यू से पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक कैम्पेन वीडियो पोस्ट किया था.
और पढ़ें
- 'बांग्लादेश में हिंदू सुरक्षित, भारतीय मीडिया झूठी,' बांग्लादेश पर बेशर्मी से झूठ बोल रहे खालिदा जिया के नेता
- इस दिन आमने सामने होंगे कमला हैरिस और ट्रंप, सियासी अखाड़े में किसकी होगी जीत? देखिए
- शेख हसीना के भारत में रहने पर बिगड़ जाएंगे दोनों देशों के संबंध? जानें क्या बोली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार