Asian Games 2026 BRICS 2026

'Op सिंदूर भारत की कामयाबी, पाक सेना ने हार छिपाई…', पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की बहन का बयान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन नूरीन नियाजी ने पाकिस्तानी सेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि चार दिन तक चला संघर्ष वैसा नहीं था जैसा पाकिस्तान के जनरलों और नेताओं ने जनता के सामने पेश किया था.

Social Media
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन नूरीन नियाजी ने पाकिस्तानी सेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि चार दिन तक चला संघर्ष वैसा नहीं था जैसा पाकिस्तान के जनरलों और नेताओं ने जनता के सामने पेश किया था. भारत का ऑपरेशन सिंदूर बहुत सफल रहा और पाकिस्तानी सेना अपनी हार छिपाने की कोशिश कर रही थी.

नूरीन के इन बयानों से पाकिस्तान की सरकार और सेना में हड़कंप मच गया है. नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) ने उन्हें तुरंत समन भेज दिया है. उन पर सेना और राज्य संस्थानों के खिलाफ झूठी और भड़काऊ सामग्री फैलाने का आरोप है.


नूरीन नियाजी ने किए दो बड़े दावे:

उन्होंने दो बड़े दावे किए जिसमें पहला है कि यह संघर्ष पाकिस्तान को अब्राहम समझौते (इजरायल से संबंध बनाने) की दिशा में ले जाने के लिए था. वहीं, दूसरा दावा पाकिस्तान की सेना को हार से बचाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप किया.

सरकार की प्रतिक्रिया: 

सत्ताधारी PML-N के नेता नूरीन के बयानों की कड़ी निंदा कर रहे हैं. उनका कहना है कि ये बयान पाकिस्तान के हितों के खिलाफ हैं. यह विवाद पाकिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल बढ़ा रहा है. इमरान खान की बहन के बयान से सेना और सरकार दोनों पर दबाव बढ़ गया है.