Video: अमेरिका में ट्रंप के शपथ से पहले जमकर हो रही अतिशबाजी, परिवार समेत डोनाल्ड पहुंचे वाशिंगटन

डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे. इससे पहले वो वाशिंगटन पहुंच गए हैं और अपने परिवार के साथ उत्सवों में भाग ले रहे हैं. अधिक सर्दी की वजह से शपथ ग्रहण से पहले होने वाले ज्यादातर कार्यक्रमों को इंडोर किया जा रहा है. 

x
Kamal Kumar Mishra

Donald Trump Oath Ceremony:  ट्रंप शनिवार शाम को अपनी पत्नी मेलानिया और बेटे बैरन के साथ वाशिंगटन पहुंचे. उनका यह आगमन चार साल बाद हुआ है, जब 2021 में उन्होंने अपने समर्थकों द्वारा कैपिटल हमले के बाद शहर छोड़ा था. वह एयरफोर्स स्पेशल मिशन विमान से फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच से वाशिंगटन पहुंचे. उनकी यात्रा का विमान संख्या 47 थी, जो उनके राष्ट्रपति बनने के संकेत के रूप में था.

वाशिंगटन पहुंचने के बाद, ट्रंप और उनके समर्थकों ने ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब में आतिशबाजी का आनंद लिया. उद्घाटन समारोह के अधिकांश कार्यक्रमों को अंदर शिफ्ट करना पड़ा क्योंकि तापमान बहुत ठंडा था. यह पहली बार होगा जब उद्घाटन समारोह कैपिटल बिल्डिंग के अंदर होगा, जो 1985 के बाद से नहीं हुआ था. ट्रंप ने कहा, "हमने सही फैसला लिया, अब हम बहुत आराम महशूश करेंगे."

अमेरिका में टिक टोक रहेगा चालू

ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि उनका प्रशासन जल्द ही अमेरिकी में अवैध प्रवासियों की सामूहिक वापसी पर कार्य करेगा. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि टिक टोक को अमेरिका में जारी रखने के लिए एक विस्तार दिया जाएगा.