Indonesia Explosion: इंडोनेशिया के निकिल प्लांट में जोरदार धमाका, 13 श्रमिकों की मौत, दर्जनों घायल
Indonesia Explosion: चीन की बढ़ती दखलअंदाजी के कारण इस प्लांट में काम करने वाले श्रमिकों के बीच गतिरोध की स्थिति पैदा कर दी है. प्लांट में इस साल जनवरी में सुरक्षा स्थितियों और वेतन को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान दंगा भड़क उठा था.
Indonesia Explosion: पूर्वी इंडोनेशिया के सुलावेसी प्रांत में मौजूद मोरोवली इंडस्ट्रियल पार्क में शनिवार को एक जोरदार धमाका हो गया. यह प्लांट चीन की फंडिंग से संचालित हो रहा था. इस धमाके के कारण अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 39 लोग घायल हो चुके हैं. मारोवली पार्क के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना इंडोनेशिया त्सिंगशान स्टेनलेस स्टील के स्वामित्व के प्लांट में 23 दिसंबर की सुबह हुआ 5.30 बजे हुआ.
विदेशी कर्मचारियों की भी मौत हुई
मोरोवली आईटी पार्क के स्पोक्सपर्सन डेडी कुर्नियावान ने बताया कि पीड़ितों की फिलहाल संख्या 51 है. इस घटना की वजह से 13 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा 39 लोग घायल हो चुके हैं. घायलों का इलाज किया जा रहा है. बयान में आगे कहा गया कि इस हादसे में 5 विदेशी कर्मचारियों की भी मौत हो गई है. विदेशी मूल के कर्मचारियों की पहचान गुप्त रखी गई है.
अधिकारी ने बताई विस्फोट की वजह
समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, प्लांट के एक अधिकारी ने कहा कि हमारी प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह विस्फोट एक भट्टी के मरम्मत कार्य के दौरान हुआ. इसके बाद वहां रखे ज्वलनशील पदार्थ में आग लग गई. इसके संपर्क में आने पर पास में रके आक्सीजन टैंक भी फट गए. शनिवार को लगने वाली आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है. पहचाने गए शवों को संबंधित परिवारों को वापस भेज दिया गया है.
चीन का दखल दे रहा टेंशन
इंडोनेशिया के सुलावेशी प्रांत में मौजूद आइलैंड खनिज उत्पादन का प्रमुख केंद्र है. इस आइलैंड से निकल की माइनिंग की जाती है. इसके बाद यह प्रोसेस किया जाता है. इसका इस्तेमाल इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी और स्टेनलेस स्टील की धातुओं में होता है. चीन की बढ़ती दखलअंदाजी के कारण इस प्लांट में काम करने वाले श्रमिकों के बीच गतिरोध की स्थिति पैदा कर दी है. प्लांट में इस साल जनवरी में सुरक्षा स्थितियों और वेतन को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान दंगा भड़क उठा था, जिसके बाद दो चीनी कर्मचारियों की मौत हो गई थी.