'मोजतबा खामेनेई के ठिकाने के बारे में हमें पता है', ईरान के सुप्रीम नेता को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए अब नया दावा किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई कहां हैं और किस हाल में हैं.

Pinterest
Shanu Sharma

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध का दौर जारी है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने अनोखे बयान से दुनिया का ध्यान अपनी ओर खिंचा है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई  के ठिकाने के बारे में पता है. 

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी दावा किया कि 'वह बुरी तरह घायल' हैं. ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने बयान से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खिंचा हो. हालांकि उनके इस दावे में अगर थोड़ी भी सच्चाई है, तो युद्ध में ईरान के लिए यह माइनस प्वाइंट साबित हो सकता है.

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने 'मीट द प्रेस' कार्यक्रम में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें पता है कि मोजतबा खामेनेई कहां हैं और उनकी शारीरिक हालत कैसी है. हालांकि उन्होंने इसके बारे में कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया. हालांकि जब मीडिया ने उसे पूछा किक्या खामेनेई ईरान में ही है? तब राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बारे में कोई भी जवाब देने से मना कर दिया.

ईरान और अमेरिका युद्ध शुरू होने के बाद से मोजतबा खामेनेई के ठिकाने के बारे में किसी को कुछ नहीं पता है. जंग के दौरान अमेरिका ने कई  बार यह भी दावा किया कि उनकी मौत हो गई हालांकि, अब राष्ट्रपति ट्रंप अपने बयान बदल रहे हैं. हालांकि अब राष्ट्रपति ट्रंप ने नया दावा किया कि ईरानी नेता बहुत गंभीर रूप से घायल हैं.

मोजतबा खामेनेई की तारीफ 

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने प्रतिद्वंद्वी की तारीफ करते हुए कहा कि वे इस हाल में होने के बाद भी सार्वजनिक बयान जारी कर रहे हैं और ईरान के बड़े फैसले ले रहे हैं जो एक तरह की बहादुरी है. ट्रंप ने मोजतबा खामेनेई को कम उम्र लेकिन ज्यादा समझदार सुप्रीम लीडर बताया.

ट्रंप ने मोजतबा खामेनेई की तुलना उनके पिता से करते हुए कहा कि वह अपने पिता की तुलना में ज्यादा व्यावहारिक हैं. बता दें कि जिस दिन इस जंग की शुरुआत हुई, उसी दिन इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई समेत कई वरिष्ठ सैन्य नेताओं की मौत हो गई थी. जिसके बाद ईरान के सुप्रीम लीडर के रूप में मोजतबा खामेनेई को चुना गया था.