'खुफीया जानकारी लीक कर दी', बराक ओबामा के एलियन बयान पर क्यों भड़के डोनाल्ड ट्रंप?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व प्रेसिडेंट बराक ओबामा के एलियन से जुड़े बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. हालांकि ट्रंप के बयान के बाद इस मुद्दे पर बहस और भी ज्यादा तेज हो गई है.
एलियन लाइफ को लेकर दुनिया में सालों से बहस चली आ रही है. कई वैज्ञानिकों ने अलग-अलग दावे किए हैं. इसी बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामान ने एलियन की मौजूदगी का दावा किया. जिससे लोगों के बीच इस बात पर बहस तेज हो गई. हालांकि लोगों के बीच हलचल तब और ज्यादा तेज हो गया जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओबामा के बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी.
ट्रंप ने पूर्व प्रेसिडेंट पर 'क्लासिफाइड' यानी गोपनीय जानकारी देने का आरोप लगाया. हालांकि उनके इस बयान से अब बहस और भी ज्यादा बढ़ गई क्योंकि राष्ट्रपति ने इस बात पर कोई सबूत नहीं पेश किया, इसके बजाए उन्होंने इस मुद्दे को क्लासिफाइड कह दिया. यानी कुछ सच्चाई है, तभी तो गोपनीय है. वे यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि अमेरिका को एलियन मिल चुका है.
ट्रंप ने ओबामा के बयानों के बताया गलत
बराक ओबामा के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप के बयानों के बाद अनआइडेंटिफाइड एरियल फेनोमेना पर बहस फिर से शुरू हो गई है. ट्रंप ने ओबामा के बयान का विरोध जताते हुए कहा कि अगर ओबामा की बातें किसी मौजूदा प्रेसिडेंट को दी गई इंटेलिजेंस ब्रीफिंग पर आधारित हैं, तो वे सेंसिटिव नेशनल सिक्योरिटी जानकारी का खुलासा कर सकती हैं. ट्रंप ने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए था, उन्होंने बड़ी गलती कर दी है.
यह पूरा मामला तब शुरु हुआ जब पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक पॉडकास्ट के दौरान कहा था कि ब्रह्मांड बहुत विशाल हैं, यहां और भी जीवन होने की पूरी संभावना है. हालांकि उन्होंने यह भी साफ कहा था कि उनके कार्यकाल के दौरान ऐसा कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला था. हालांकि इस दौरान उन्होंने एरिया 51 का जिक्र करते हुए कहा कि कई लोगों का मानना है कि एरिया 51 में एलियन के शव या यूएफओ है. लेकिन यह पूरी तरह गलत है.
क्या है एरिया 51?
US एयर फ़ोर्स की एक क्लासिफाइड जगह, एरिया 51 हमेशा से कॉन्सपिरेसी थ्योरी का विषय रही है. इस जगह को लेकर कई बार यह दावा किया गाय है कि इसमें एलियन बॉडीज़ और क्रैश हुए स्पेसक्राफ्ट रखे गए हैं. हालांकि, 2013 में CIA के डीक्लासिफाइड डॉक्यूमेंट्स ने कन्फर्म किया कि इस साइट का इस्तेमाल मुख्य रूप से टॉप-सीक्रेट जासूसी एयरक्राफ्ट को टेस्ट करने के लिए किया जाता था.
ओबामा की बातों पर जब बहस तेज हुई तो उन्होंने यह साफ किया कि उन्होंने यह बात इंटरव्यू के स्पीड राउंड की भावना वाले हिस्से में कही गई थीं. उन्होंने आगे कहा कि आंकड़ों के हिसाब से यूनिवर्स में कहीं और भी जीवन हो सकता है. लेकिन उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने प्रेसिडेंसी के दौरान एलियन कॉन्टैक्ट का कोई सबूत नहीं देखा.