क्या ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ईरान ने दिया था पाकिस्तान का साथ? इशाक डार के दावे कितना सच
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान की ओर से किए गए एक नए दावे ने भारत और ईरान के रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने दावा किया है कि मई 2025 में भारत के साथ टकराव के दौरान ईरान ने पाकिस्तान का साथ दिया था.
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध पर पूरी दुनिया की नजर है. इस जंग को खत्म करवाने के लिए पाकिस्तान ने मध्यस्थता की कोशिश की लेकिन फिर भी कोई खास असर होता नहीं दिखा. दोनों देशों के बीच शांति समझौता फाइनल होने के बाद भी तनाव जारी रहा. हालांकि पाकिस्तान को अपने इस मध्यस्थता के लिए काफी सराहना मिली और दुनिया में चर्चा हुई. लेकिन अब पाकिस्तान के एक नए दावे ने दुनिया को चौंकाया है.
पाकिस्तान का दावा है कि जब भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था, तब ईरान ने उसका साथ दिया था. हालांकि पाकिस्तान के इस दावे को लेकर ईरान या उसके अधिकारियों की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है.
पाकिस्तान का बड़ा दावा
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में भारत के 26 लोगों की मौत हो गई थी. इस हमले ने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया था. हालांकि तभी भारतीय सेना की ओर से ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था. जिसमें पाकिस्तान के कई लड़ाकू विमान और उनके पूरे सिस्टम नेस्तनाबूद कर दिया गया. अब पाकिस्तान का कहना है कि इस दौरान ईरान उनका साथ दे रहा था.
Also Read
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने कहा कि अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ जून 2025 में 12 दिनों की लड़ाई लड़ी थी और इसके बाद फरवरी में फिर से युद्ध की शुरुआत हो गई. इस दौरान पाकिस्तान ने ईरान का पूरा समर्थन दिया. हालांकि ईरान ने भी भारत के साथ मई में शुरू हुए टकराव के दौरान पाकिस्तान का साथ दिया था.
आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर
इशाक डार ने इस बात को पाकिस्तान के नेशनल असेंबली में बताया था. रिपोर्ट के मुताबिक डार मई 2025 में ईरान का दौरा पर केवल शुक्रिया कहने के लिए गए थे. हालांकि भारत की ओर से हर मंच और मौके पर ऑपरेशन सिंदूर को आतंकवाद के खिलाफ शुरू किया गया एक मिशन बताया गया. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आने वाली एक सीरीज के दौरान कहा कि भारत की ओर से शुरू किए गए इस ऑपरेशन का मकसद दुश्मनों के ठिकानों को बर्बाद करना था. खास तौर पर उन ठिकानों को जिनका इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया गया है. हालांकि अब पाकिस्तान के इस नए दावे ने नए चर्चे को जन्म दिया है