'जितना गिन सकते हो उतना पैसा ले जाओ', कंपनी के मालिक ने अपने कर्मचारियों को बांटा 237 करोड़ का बोनस, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कर्मचारियों को टेबल पर पड़े कैश को गिनते हुए देखा जा सकता है. कुछ कर्मचारियों ने इतना कैश अपने हाथ में ले लिया था कि वे उसे संभाल नहीं पा रहे थे.

@XueJia24682
Sagar Bhardwaj

चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 237 करोड़ रुपए का बोनस बांटा है.  सोशल मीडिया पर इस कंपनी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कंपनी के कर्मचारी अपने हाथों में नोटों के बंडल थामे दिख रहे हैं.जानकारी के अनुसार, चीन की कंपनी Henan Kuangshan Crane Co., Ltd. को सालान 270 मिलियन यूआन का प्रॉफिट हुआ था जिसमें से कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 180 मिलियन यूआन यानी करीब 237 करोड़ रुपए बांड दिये जिसमें से कंपनी ने 60 मिलियन यूआन कैश में बोनस दिया.

पैसा बांटने के लिए लगाई गईं 800 खाने की मेजें

कंपनी के 7000 कर्मचारियों को इतनी मोटी रकम बांटने के लिए 800 खाने की मेजें लगाई गईं. पुरस्कार देने के लिए कंपनी के कर्मचारियों को स्टेज पर बुलाया गया. कर्मचारियों ने स्वयं पैसे गिने, एक तय समय में जो जितने पैसे गिन सकता था वह उतने ही घर ले जा सकता था.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कर्मचारियों को टेबल पर पड़े कैश को गिनते हुए देखा जा सकता है. कुछ कर्मचारियों ने इतना कैश अपने हाथ में ले लिया था कि वे उसे संभाल नहीं पा रहे थे.

कार्यक्रम के दौरान कंपनी के मालिक कुई पीजुन ने कंपनी के वित्त विभाग को स्टेज पर बुलाया और कहा, 'हम वॉशिंग मशीन क्यों बांट रहे हैं? क्या आपको पता है कि सोने की कीमतें चढ़ चुकी हैं? पिछले वर्षों में हम गले का हार और अंगूठियां देते थे. कैश लेकर आईए और सभी को 20,000 युआन बांट दीजिए.'

बता दें कि साल 2025 में कंपनी को 270 मिलियन यूआन का लाभ हुआ जिसमें से कंपनी ने करीब 70 प्रतिशत लाभ अपने 7000 कर्मचारियों को बांट दिया. यह कंपनी सितंबर 2002 में स्थापित हुई थी.

क्या करती है कंपनी

यह कंपनी क्रेन और सामनों को हेंडल करने वाले उत्पादों को बनाती व सेवा प्रदान करती है. कंपनी का बिजनेस 130 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है. कुई पीजुन के पास कंपनी के 98.88 प्रतिशत शेयर हैं.

क्या बोले कंपनी के मालिक

साल 2024 में कंपनी को 260 मिलियन यूआन का फायदा हुआ था जिसमें से 170 मिलियन यूआन कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बांट दिए थे. पिछले साल मार्च में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कंपनी ने 2000 महिला कर्मचारियों को 1.6 मिलियन यूआन का बोनस दिया था.

अपने कर्मचारियों को हर साल पैसे बांटने की आदत ने कुई को पूरे चीन में प्रसिद्ध कर दिया है. इस पर कुई ने कहा, 'ऐसा नहीं है कि मुझे पैसे बांटना पसंद है. बल्कि बात ये है कि युवा लोग कार लोग और मॉर्गेज के बोझ के तले दबे हुए हैं  और हम जो राहत देते है उससे उन्हें मदद मिलती है.'