Charlie Kirk Murder: चार्ली किर्क की हत्या का संदिग्ध गिरफ्तार, ट्रंप बोले- 'हत्यारे को मिलेगी मौत की सजा!'

Charlie Kirk Shooting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी और कंजरवेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की हत्या का संदिग्ध कस्टडी में है.

web
Sagar Bhardwaj

Charlie Kirk Shooting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी और कंजर्वेटिव कार्यकर्ता चार्ली किर्क की यूटा के एक कॉलेज कार्यक्रम में गोली मारकर हत्याकर दी गई. अब डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब वह पुलिस की हिरासत में है.

संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने हत्या से जुड़े व्यक्ति की तस्वीरें जारी की हैं जिसमें बेसबॉल कैप और धूप का चश्मा पहने एक युवक इमारत में टहलता हुआ दिखाई दे रहा है.

करीबी ने पकड़वाया आरोपी

डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि दक्षिणपंथी कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या के मामले में बड़े पैमाने पर तलाशी के बाद संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है. ट्रंप ने एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में कहा कि उनके किसी बहुत करीबी ने आरोपी को पकड़वाया. 

शांति बनाए रखें सहयोगी

डोनाल्ड ट्रंप ने चार्ली किर्क के समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि किर्क शांति के पक्षधर थे. ट्रंप ने चार्ली किर्क को सच्चा देशभक्त बताते हुए कहा कि उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया जाएगा.

मिलेगी मौत की सजा

फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि चार्ली किर्क की हत्या करने वाले को मौत की सजा मिलेगी.

गौरतलब है कि राइट विंग एक्टिविस्ट चार्ली किर्क  की गुरुवार को यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. चार्ली यहां द अमेरिकन कमबैक टूर प्रोग्राम में आए थे.

गले में मारी गोली

जिस समय चार्ली मंच से छात्रों को संबोधित कर रहे थे तभी अचानक से एक गोली उनकी गर्दन में आकर लगी और वो जमीन पर गिर गए. चार्ली ट्रंप के कट्टर समर्थन माने जाते थे