T20 World Cup 2026

चीन के हाथ लग गया चांद का सीक्रेट! कर डाला ऐसा काम कि देखती रह गई दुनिया 

China Moon Mission: चीन ने चांद की सतह पर एक और महत्वपूर्ण सफलता अर्जित कर ली है. चीन ने पिछले महीने चांद के सुदूर हिस्से से सैंपल लाने के लिए चांग ई 6 मिशन को भेजा था. यह मिशन मंगलवार को धरती पर 53 दिनों की यात्रा के बाद वापस लौटा है. वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सैंपल के जरिए चांद से जुड़े कई रहस्यों की गुत्थी सुलझाई जा सकती है.

Social Media
India Daily Live

China Moon Mission: चीन ने चंद्रमा के सुदूर हिस्से से मिट्टी के सैंपल लाने में कामयाबी हासिल कर ली है. चीन का चांग ई 6 मिशन मंगलवार को धरती पर लौट आया. कहा जा रहा है इन सैंपल के जरिए चांद के छुपे हुए हिस्सों के राज बाहर आ सकते हैं. चांद का यह सुदूर हिस्सा पृथ्वी से नहीं दिखाई देता है. चीन का यह मिशन उत्तरी चीन के मंलोगिया वाले हिस्से में लैंड किया. चीन की अंतरिक्ष एजेंसी के निदेशक झांग केजियान ने घोषणा करते हुए कहा कि चांद की सतह से मिट्टी को लेकर चांग ई 6 मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया.

रिपोर्ट के अनुसार, चीनी वैज्ञानिकों का मानना है कि पृथ्वी पर लाए गए नमूनों में 25 लाख पुरानी ज्वालामुखी की चट्टानें और अन्य कई चीजें शामिल हैं. वैज्ञानिक उम्मीद लगा रहे हैं इन नमूनों के जरिए वे चांद के उत्तरी और दक्षिणी छोरों के अंतर के बारे में जान सकेंगे. इससे पहले अमेरिका, रूस के स्पेसक्राफ्ट भी चांद से सैंपल ला चुके हैं, लेकिन यह पहली बार है कि कोई यान चांद के सुदूर हिस्से से सैंपल लेकर वापस लौटा है. 

चांद की सतह पर भेजे कई मिशन 

रिपोर्ट के मुताबिक, चांद का अर्द्धचंद्र भाग ही पृथ्वी से हमें दिखाई देता है सुदूर का भाग अंतरिक्ष की ओर है. चांद के इसी सुदूर वाले हिस्से पर पहाड़ और गड्ढे हैं. यह धरती के सामने वाले चांद की तुलना में विपरीत है. इस मिशन ने 3 मई को धरती से उड़ान भरी थी. 53 दिनों की यात्रा पूरी करने के बाद चांग ई 6 ने मंगलवार को अपनी यात्रा पूरी कर ली.चीन ने हाल के वर्षों में चांद की सतह पर कई सफल प्रक्षेपण किए हैं.