IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

'मेरा फोन छीन लिया था, क्या करता?', गोद लिए 16 साल के बेटे ने मां-बाप, बहन को गोली से उड़ाया

Teen Kills Parents: फोन को लेकर हुए झगड़े में एक गोद लिए हुए बेटे ने अपने माता-पिता और बहन की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के 2 दिन बाद नाबालिग ने थाने में फोन कर सरेंडर कर दिया.

India Daily Live

Teen Kills Parents: 16 साल के एक नाबालिग ने अपने माता-पिता और बहन की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि पैरेंट्स ने उसका फोन छीन लिया था. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नाबालिग पूरे वीकेंड तीनों लाश के साथ घर में कैद रहा. शुक्रवार की रात वारदात को अंजाम देने वाले नाबालिग ने सोमवार को पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी और फिर खुद को सरेंडर कर दिया. ट्रिपल मर्डर केस के बारे में पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी.

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग ने शुक्रवार को साओ पाओलो में तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया. लेकिन इसका पता सोमवार को तब चला जब नाबालिग ने पुलिस को फोन करके अपना जुर्म स्वीकार किया और थाने आकर सरेंडर कर दिया. :पुलिस ने बुधवार को बताया कि 16 साल के ब्राजीलियाई लड़के से उसके माता-पिता ने मोबाइल छीन लिया था. मोबाइल छीने जाने के बाद नाबालिग आक्रोशित हो गया था. इसी कारण उसने अपने माता-पिता और बहन की गोली मारकर हत्या कर दी.

नाबालिग को दंपत्ति ने लिया था गोद

ट्रिपल मर्डर केस की जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि आरोपी को 57 और 50 साल के दंपत्ति ने गोद लिया था. सरेंडर करने के बाद नाबालिग आरोपी ने जांच में जुटी पुलिस को बताया कि उसने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. उसके पिता  नगरपालिका पुलिसकर्मी थे. आरोपी ने उनके सर्विस बंदूक से वारदात को अंजाम दिया.

पिता की हत्या के बाद आरोपी नाबालिग ने 16 साल की बहन को भी गोली मार दी. बहन और पिता की हत्या के दौरान नाबालिग की मां घर पर नहीं थी. दोनों हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद वो अपनी मां का इंतजार करने लगा. जब उसकी मां घर लौटी, तो उसने उनकी भी गोली मारकर हत्या कर दी. 

क्या वारदात में कोई और भी शामिल था?

मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि हम हर एंगल से वारदात की पूरी पड़ताल कर रहे हैं. हम जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या आरोपी किसी मनोवैज्ञानिक दबाव से गुजर रहा था, क्या उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी? क्या वारदात में कोई और भी शामिल था या आरोपी नाबालिग ने अकेले ही वारदात को अंजाम दिया.

जांच में जुटी पुलिस ने ये भी बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शुक्रवार से लेकर सोमवार सुबह तक मां-बाप और बहन की लाश के साथ घर में कैद रहा. इस बीच वो बाहर निकला, जिम गया, शॉपिंग भी की. ब्राजील के कानून के मुताबिक, इस तरह के मामलों में अगर आरोपी नाबालिग है, तो उसे विशेष कानून के जरिए उसका बचाव किया जाता है और उसके खिलाफ वयस्कों पर लागू होने वाले कानून के मुताबिक कार्रवाई नहीं होती.