World Crime News: इटली में एक आदमी ने अपनी गर्लफ्रेंड को इस तरह मौत के घाट उतारा है कि उसकी कहानी पढ़कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. बारमैन एलेसेंड्रो इम्पेग्नेटिएलो नाम के 37 साल के आदमी ने अपनी 29 साल की गर्लफ्रेंड गिउलिया ट्रमोन्टानो के साथ सेक्स किया. इसके बाद उसने गुप्त तरीके से एक दूसरी गर्लफ्रेंड बनाई. न तो पहली को दूसरी और न ही दूसरी को पहली के बारे में पता था.
बारमैन एलेसेंड्रो इम्पेग्नेटिएलो की दूसरी गर्लफ्रेंड ब्रिटिश इतालवी वेट्रेस थी. उसने खोज बीन की तो उसे अपने गर्लफ्रेंड इम्पेग्नेटिएलो की पहली गर्लफ्रेंड के बारे में पता चला. पहली गर्लफ्रेंड प्रेगनेंट हो चुकी थी. उसकी पेट में 7 महीने का बच्चा पल रहा था. दूसरी गर्लफ्रेंड ने गुप्त रूप से पहली से मिलने के बारे में सोचा. दोनों एक दूसरी मिली. दोनों को बारमैन एलेसेंड्रो इम्पेग्नेटिएलो की काली करतूतों का पता चला. पहली वाली की पेट में बच्चा था तो इसलिए उसने कहा कि बच्चा पैदा होने तक वह कुछ नहीं करेगी. चुपचाप रहेगी. एक बार बच्चा पैदा हो जाए उसके बाद वह इस मामले को रफा दफा करेगी.
दोनों मिलकर चली गई. पहली वाली गर्लफ्रेंड घर आई. वह नहा रही थी. बॉयफ्रेंड भी आ चुका था. उसे पता चल चुका था कि मेंरी दोनों गर्लफ्रेंड को एक दूसरे के बारे में पता चल गया है. वह आता है बाथरूम में नहा रही पत्नी को 37 बार चाकू मारता है. उसके पेट में पल रहा बच्चा भी मर जाता है और वह भी मर जाती है.
ये पूरी घटना 27 मई 2023 की है. आदमी की दूसरी गर्लफ्रेंड जो ब्रिटेन इतालवी है ने पुलिस को बताया कि जब वह इम्पेग्नेटिएलो से मिली और गले लगकर वापस लौट रही तो शायद बारमैन ने सीसीटीवी फुटेज में उस पल को देख लिया था. उसे पता चल चुका था कि उसकी दोनों गर्लफ्रेंड को एक दूसरे के बारे में पता चल गया है. इसके कुछ घंटों बाद ही उसने बाथरूम में इम्पेग्नेटिएलो को मौत के घाट उतार दिया.
अपनी गर्लफ्रेंड को मारने के बाद बारमैन एलेसेंड्रो इम्पेग्नेटिएलो ने फोन में फुटबॉल मैच देखा. उसके बाद उसने बॉडी को जलाया और फिर गैराज में छिपा दिया. उसके एक दिन बाद उसने पुलिस में अपनी गर्लफ्रेंड के मिसिंग की रिपोर्ट लिखाई.
इसके बाद उसने अपनी गर्लफ्रेंड के पासपोर्ट को जलाया. और मैसेज किया कि वह जहां भी हो प्लीज घर आ जाए. उसने पुलिस को ये बताने के कोशिश की गिउलिया ट्रमोन्टानो उसे छोड़कर चली गई थी जब उसे उसके सीक्रेट रिलेशनशिप के बारे में पता चला.
बाद में जब गिउलिया ट्रमोन्टानो के फोन से दूसरी गर्लफ्रेंड को आदमी ने मैसेज किया तो दूसरी गर्लफ्रेंड ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. दूसरी गर्लफ्रेंड को इस बात से शक हुआ कि जिस तरह गिउलिया ट्रमोन्टानो पहले मैसेज करती थी जैसे लिखती थी उसकी लिखावट बदल चुकी थी. इसके बाद पुलिस ने छानबीन की और आदमी से पूछताछ की तो उसने खुद ही सच उगल दिया.