IPL 2026 US Israel Iran War

लंदन में अमेरिकी दूतावास के बाहर बम विस्फोट, मची अफरा-तफरी

शुक्रवार को लंदन में अमेरिकी दूतावास के पास एक बम धमाका हुआ. लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इसकी पुष्टि की है. हालांकि पुलिस का कहना है कि विस्फोट ज्यादा घातक नहीं था और स्थिति पर काबू पा लिया गया.

Sagar Bhardwaj

Bomb Blast Outside US Embassy In London: शुक्रवार को लंदन में अमेरिकी दूतावास के पास एक बम धमाका हुआ. लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इसकी पुष्टि की है. हालांकि पुलिस का कहना है कि विस्फोट ज्यादा घातक नहीं था और स्थिति पर काबू पा लिया गया. 

संदिग्ध पैकेट में था बम

जानकारी के मुताबिक अमेरिकी दूतावास के पास एक संदिग्ध पैकेट मिला था, बताया जा रहा है कि इसी पैकेट में बम था, जैसे ही पुलिस ने बम को नष्ट किया उसमें तेज आवाज हुई. इस घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

राहत व बचाव कार्य जारी

पुलिस ने कहा, 'सामान में संदिग्ध प्रतिबंधित वस्तु मिलने के बाद गैटविक हवाई अड्डे के दक्षिण टर्मिनल पर बम निरोधक दस्ता भेजा गया है. लोगों, कर्मचारियों और अन्य हवाई अड्डे के उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए घेराबंदी की गई है. दक्षिण टर्मिनल के आसपास की कुछ सड़कें बंद कर दी गई हैं। हम लोगों को सलाह देंगे कि वे जहां तक संभव हो, उस क्षेत्र में जाने से बचें.'

एयरपोर्ट को भी कराया गया खाली
लंदन के अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से गैटविक एयरपोर्ट को भी खाली करा दिया है और सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है. अगले आदेश तक कुछ रेल सेवाओं को भी गैटविक एयरपोर्ट पर न रुकने को कहा गया है.