बांग्लादेश की युवा आवाज बनेगी तारिक रहमान की बेटी? पिता के जीत के बाद क्यों सुर्खियों में है जाइमा

बांग्लादेश के आम चुनाव के बाद तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय हो चुका है. हालांकि इस बीच उनकी बेटी जाइमा रहमान काफी सुर्खियों में हैं. आइए जानते हैं क्यों उन्हें लोग जानना पसंद कर रहे हैं.

X (@sidhant)
Shanu Sharma

बांग्लादेश में बीएनपी की वापसी लगभग तय हो चुकी है. आम चुनाव के नतीजों के मुताबिक जल्द ही तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. हालांकि इस दौरान तारिक रहमान की बेटी जाइमा जरनाज रहमान चर्चें में हैं. तारिक रहमान बांग्लादेश चुनाव में 200 का आंकड़ा पार कर लिया है. उनकी इस जीत के पीछे उनकी बेटी का भी हाथ बताया जा रहा है. 

चुनाव आयोग ने अब तक तारिक के खाते में 208 सीटों की जानकारी दी है. जिससे यह साफ हो चुका है कि तारिक अब पड़ोसी मुल्क के वजिरे आलम बनने वाले हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी बेटी काफी फेमस हो रही हैं. जाइमा अपने पिता के साथ दिसंबर 2025 में लंदन से ढाका आई हैं, उन्होंने आते ही राजनीतिक दुनिया में तुरंत कदम रख दिया.

बांग्लादेश में बीएनपी वापसी 

शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद से लगातार बांग्लादेश में उथल-पुथल मचा हुआ है. इसी बीच 2025 में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन हो गया. अपने मां के अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए तारिक रहमान 17 सालों बाद लंदन से वापस ढाका आएं. हालांकि 2026 शुरु होते ही उनके उपर लगाए गए कई केसों में उन्हें बरी कर दिया गया और अब वहां की जनता ने तारिक को अपना पूरा समर्थन देकर पीएम बनाने का फैसला लिया है. बांग्लादेश में अब 36 सालों बाद किसी पुरुष को प्रधानमंत्री पद मिलने जा रहा है. हालांकि चुनाव की पूरी तैयारी के दौरान तारिक की बेटी जाइमा काफी एक्टिव नजर आईं. 

चुनाव प्रचार की संभाली कमान 

जाइमा ने चुनाव प्रचार की पूरी जिम्मेदारी अपने हाथों में ली थी. उन्होंने कार्यक्रमों से लेकर कई चुनाव अभियानों में खुद हाथ में पार्टी का झंडा उठाया. जाइमा अपने पिता तारिक और मां जुबैदा की इकलौती बेटी हैं. उन्होंने लंदन की प्रतिष्ठित क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है और पेशे से एक बैरिस्टर हैं. 28 से 30 साल की जाइमा की सक्रियता को  देखते हुए बांग्लादेश के युवाओं में एक अलग उत्साह है. कई लोगों ने उनकी तुलना उनकी दादी खालिदा जिया से की है और यह कहना शुरू कर दिया कि भविष्य में तारिक रहमान की गद्दी जाइमा काफी अच्छे से निभाएंगी. इस चुनाव में जाइमा ने पहली बार मतदान डाला है. उन्हें प्रचार के दौरान कई बार खुद पर्ची बांटते देखा गया. उनकी तस्वीरें तेजी से शेयर की जा रही है.