'तुम ह#@ की औलाद...', खामनेई की मौत की खबर सुनाते हुए महिला एंकर ने खोया आपा, वीडियो में देखें कैसे देने लगी गाली?
स्काई न्यूज ऑस्ट्रेलिया की होस्ट रीता पनाही ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि अपने जीवनकाल में यह दिन देखूंगी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साहस की सराहना की. पनाही ने फारसी भाषा में भी तीखी टिप्पणी की.
नई दिल्ली: अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर सामने आने के बाद वैश्विक स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली.
स्काई न्यूज ऑस्ट्रेलिया पर लाइव प्रसारण के दौरान होस्ट रीता पनाही ने कहा कि 47 साल के इस्लामी जुल्म के बाद तानाशाह मर चुका है और अब ईरान आजादी की दहलीज पर खड़ा है.
राष्ट्रपति ट्रंप की सराहना
उन्होंने आगे कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि अपने जीवनकाल में यह दिन देखूंगी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साहस की सराहना की. प्रसारण के दौरान पनाही ने फारसी भाषा में भी तीखी टिप्पणी की. एंकर ने अपना आपा खोते हुए ईरान में खामेनेई के समर्थकों के लिए अपशब्द का प्रयोग किया. उन्होंने कहा कि तुम ह#@ की औलाद, नरक में जलो, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
'ईरान मुक्ति के कगार पर है'
उन्होंने कॉलम में उन्होंने लिखा कि 47 वर्षों के क्रूर इस्लामिक शासन के बाद ईरान मुक्ति के कगार पर है और 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' 9.2 करोड़ ईरानियों को एक पिछड़े और निर्दयी शासन की बेड़ियों से मुक्त कर सकता है. उन्होंने अपने ऑन-एयर शब्दों को लेकर कहा कि गहन विचार के बाद मैं कहना चाहती हूं कि मैंने जो कहा, उसका हर शब्द सोच-समझकर कहा.
राष्ट्रपति पुतिन ने दी प्रतिक्रिया
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खामेनेई को इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक बताया. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि आने वाले दिनों में हजारों और ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा. दूसरी ओर, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हमलों की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवता के सभी मानकों का उल्लंघन बताया और शोक संवेदना व्यक्त की.