गाजा में मारा गया पाकिस्तानी आतंकी हाशिम अली अकरम, हाफ़िज सईद का था करीबी
पाकिस्तानी आतंकियों के मारे जाने का सिलसिला जारी है. हाफिज सईद का करीबी पाकिस्तानी आतंकवादी और लश्कर कमांडर हाशिम अली अकरम की गाजा में अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है.
नई दिल्ली: पाकिस्तानी आतंकियों के मारे जाने का सिलसिला जारी है. हाफिज सईद का करीबी पाकिस्तानी आतंकवादी और लश्कर कमांडर हाशिम अली अकरम की गाजा में अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हाशिम अली को हाफ़िज सईद का करीबी मददगार माना जाता रहा है.
गौरतलब है कि, हमास के समर्थन में लश्कर और जैश पाकिस्तान में सार्वजनिक रैलियां कर रहे हैं. उनके लिए ये बहुत बड़ा झटका है. जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी आतंकवादी और लश्कर कमांडर हाशिम अली अकरम की गाजा में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी.
बता दें कि यह तब हुआ जब अकरम खुद को इजरायली हवाई हमलों से बचाने की कोशिश कर रहा था. इजरायली सेना गाजा पट्टी पर भारी बमबारी कर रही है. पिछले 24 घंटों में वहां 400 से अधिक लोगों की मौत हुई है.